फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : Two youth died due to lightning Banka bihar weather rain and thunder

Bihar News : बांका में वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 22 Jul 2025 11:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 22 Jul 2025 11:07 PM IST
सार

Bihar : अचानक तेज बारिश होने लगी। तीन युवक खेत में काम कर रहे थे, इसलिए तीनों युवक बारिश से बचने के लिए खेत के समीप एक पेड़ के नीचे खड़े हो गये। तभी अचानक वज्रपात हुआ।

विज्ञापन
Bihar News : Two youth died due to lightning Banka bihar weather rain and thunder
अस्पताल में चिकित्सक और मरीज के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका के बौंसी प्रखंड क्षेत्र के झालर गांव में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों युवक गांव के निकट बहियार में खेत में काम कर रहे थे। मृतकों की पहचान झालर गांव निवासी शिवनारायण यादव के पुत्र अरविंद यादव (22) और सुचित कुमार के पुत्र बबलू कुमार (15) के रूप में हुई। वहीं, घायल युवक रमेश कुमार (28), देवेंद्र यादव का पुत्र है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: अब बिहार के सरकारी अस्पताल में पिस्टल, फायरिंग से पहले पकड़ा; पटना में हुई थी चंदन मिश्रा की हत्या
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीनों युवक बारिश से बचने के लिए खेत के समीप एक पेड़ के नीचे खड़े हो गये। तभी तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर अरविंद और बबलू की घटनास्थल  पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश कुमार झुलसकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख नीतू हेंब्रम घटनास्थल पर पहुंची और घायल रमेश को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉ. उत्तम कुमार की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बौंसी थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : विधान सभा पहुंचकर भी तेज प्रताप बाहर से ही लौटे, काला ड्रेस नहीं पहनने पर कही यह बात

बबलू कुमार की मां मालती देवी, पिता सुचित कुमार, भाई अरविंद कुमार और बहनें रेणु एवं स्वीटी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद प्रखंड प्रमुख नीतू हेंब्रम ने अस्पताल और गांव दोनों स्थानों पर पहुंचकर घायलों व मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद  का भरोसा दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed