फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News Two children who went to take Kumbh bath from Bhagalpur are missing family members worried

Bihar News: कुंभ स्नान करने गए दो बच्चे हुए लापता, परिजनों को सता रही अनहोनी की चिंता

Sat, 01 Mar 2025 10:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 10:32 PM IST
सार

Two Children Missing: कुंभ स्नान करने गए दो बच्चे लापता हो गए। वहीं, परिजनों को बच्चों के साथ किसी अनहोनी की चिंता सता रही है। मामला एनटीपीसी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव का है।

विज्ञापन
Bihar News Two children who went to take Kumbh bath from Bhagalpur are missing family members worried
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले में स्थित एनटीपीसी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव से कुंभ स्नान के दौरान दो बच्चों के लापता होने की घटना सामने आई है। इस घटना से परिजन और ग्रामीण हतप्रभ हैं। दोनों बच्चे पिछले चार दिनों से घर से लापता हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे की मां अन्य महिलाओं के साथ कुंभ स्नान के लिए 26 फरवरी की सुबह कहलगांव रेलवे स्टेशन से ब्रह्मपुत्र मेल द्वारा प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। उसी दिन दोपहर में गांव के दो बच्चे अचानक घर से लापता हो गए। परिजनों को आशंका है कि बच्चे भी कुंभ स्नान के लिए घर से भाग गए हैं।
विज्ञापन




लापता बच्चों की पहचान
लापता हुए बच्चों में सूरज दास का 13 वर्षीय पुत्र अमर कुमार, जो सातवीं कक्षा का छात्र है। प्रमोद दास का 10 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, जो पांचवीं कक्षा में पढ़ता है, शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, अमर ने महेशामुंडा स्थित एक बैंक से आधार कार्ड के जरिए स्कूल की छात्रवृत्ति राशि एक हजार रुपये निकाले थे और घर से कुछ पैसे लेकर अमित के साथ कहीं निकल गया। दोनों का घर एक दूसरे से सटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने की पुलिस में शिकायत
कुंभ स्नान के लिए गई अमर की मां बबली देवी और अमित की मां योगी देवी अन्य महिलाओं के साथ जब 28 फरवरी की शाम को घर वापस लौटे तो बच्चों के गायब होने की खबर से परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों का कोई सुराग नहीं मिला तो एक मार्च को इस संबंध में अमर की मां बबली देवी ने एनटीपीसी थाने में लिखित शिकायत की है।


परिजनों की बढ़ी चिंता
चार दिनों से बच्चों के लापता रहने के कारण परिवार वालों की चिंता बढ़ती जा रही है। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन बेहद चिंतित हैं और प्रशासन से बच्चों को जल्द से जल्द खोजने की अपील कर रहे हैं। एनटीपीसी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लापता बच्चों की तलाश के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed