फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : many candidates expelled in Bhagalpur written examination of Bihar Police constable recruitment

Bihar Police : सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में भागलपुर में 13 अभ्यर्थी निष्कासित, तीन जिलों में चार गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 08:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Jul 2025 08:33 AM IST
सार

Bihar : सिपाही भर्ती परीक्षा में 29 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की गई है। बिहार के एक जिले में   13 अभ्यर्थी निष्कासित किये गये हैं, जबकि तीन अन्य जिलों में 4 लोग गिरफ्तार भी किये गये हैं। पूरे बिहार में कुल 627 परीक्षा केन्द्रों बनाये गये हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : many candidates expelled in Bhagalpur written examination of Bihar Police constable recruitment
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार की री परीक्षाएं कदाचार मुक्त हों, इसके लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। बिहार पुलिस की परीक्षा चल रही है, ऐसे में प्रत्येक दिन कदाचार करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बिहार के सभी जिलों में ली जा रही है, जिसके लिए कुल 627 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा के दौरान 29 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की गई, जबकि 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन


 बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए एकल पाली में कुल 2 लाख 79 हजार 95 अभ्यर्थियों ने प्रवेश-पत्र निर्गत किया था, जिसमें से 2 लाख 49 हजार 51 अभ्यर्थियों ने ई-प्रवेश-पत्र डाउनलोड किया। आंकड़ों के मुताबिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति निर्गत प्रवेश-पत्र की लगभग 80 प्रतिशत रही। परीक्षा शांति पूर्ण माहौल में हो इसके लिए जिले के डीएम और एसपी के नेतृत्व में जिला स्तर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पूर्व जांच और तलाशी ली जा रही है। सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। साथ ही वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करायी जा रही है। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सीसीटीवी की लाइव स्ट्रीमिंग कर निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए पटना स्थित पर्षद मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। 

परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में 29 अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 13 अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया है और 4 अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में पश्चिमी चंपारण से 2, कटिहार से 1 और सहरसा से 1 शामिल हैं। वहीं, भागलपुर में 13 अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया है। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की अब अगली परीक्षा 27 जुलाई को होगी।

                                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed