फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Major EOU Action in Bhagalpur: Raids Conducted at Five Locations Linked to Executive Engineer

भागलपुर में ईओयू की बड़ी कार्रवाई: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर छापेमारे जारी

Thu, 08 Oct 2026 07:03 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 07:03 PM IST
सार

भागलपुर में आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के आवास समेत पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है।

विज्ञापन
Bihar news-Major EOU Action in Bhagalpur: Raids Conducted at Five Locations Linked to Executive Engineer
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में आर्थिक अपराध इकाई यानी ने बड़ी कार्रवाई की है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हनुमान पथ मोहल्ले में योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के आवास पर ईओयू की टीम छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। ईओयू  की टीम एक साथ कुल पांच ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। नारद कुमार दास मुंगेर में योजना एवं विकास विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

फिलहाल ईओयू  की टीम उनके आवास समेत अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। टीम द्वारा विभिन्न दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित कागजातों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कलाकारी: तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘क्रांतिवीर’ की तस्वीर, अभिनेता नाना पाटेकर को मधुरेंद्र ने दी श्रद्धांजलि

जफरुद्दीन (इंस्पेक्टर, आर्थिक अपराध इकाई) ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम को क्या-क्या बरामद हुआ है और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं। मामले में ईओयू की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed