फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Five Drown While Trying to Save One Another in Floodwaters Five

बिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के गहरे पानी में समाए पांच लोग, पांचों की हुई मौत; चार एक ही परिवार के निकले

Thu, 10 Sep 2026 08:43 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 08:43 PM IST
सार

भागलपुर के कोयली खुटहा गांव में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में अन्य लोग भी पानी में उतरे और हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
Bihar news-Five Drown While Trying to Save One Another in Floodwaters Five
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच बाढ़ का पानी अब जानलेवा साबित हो रहा है। बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में सड़क पर जमा गहरे बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर जमा बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरे लोग भी पानी में उतर गए। इसी दौरान एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में पांच लोग गहरे पानी में डूब गए।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मंचों देवी, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार और अंशु प्रिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें चार मृतक एक ही परिवार के हैं, जबकि एक पड़ोसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को रौंदा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत; फीस जमा करने जा रहे थे दोनों

हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसका मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष, पंचायत के मुखिया समेत स्थानीय लोग भी मायागंज अस्पताल पहुंचे।

एक साथ पांच लोगों की मौत की खबर से अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। वहीं, बाढ़ के बीच सड़कों पर जमा पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था करने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed