फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News fire broke out after truck-Hiva collision Hiva driver dies

Bihar News: भीषण सड़क हादसा, ट्रक-हाइवा की टक्कर के बाद लगी आग, हाइवा चालक की मौत

Mon, 12 May 2025 12:11 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 12 May 2025 12:11 PM IST
सार

भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके के झंडापुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यह हादसा नेशनल हाईवे-31 पर हरिया ढाला के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और हाईवा की आमने-सामने टक्कर हो गई।
 

विज्ञापन
Bihar News fire broke out after truck-Hiva collision Hiva driver dies
टक्कर के बाद लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा नेशनल हाईवे-31 पर हरिया ढाला के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जो तेजी से फैल गई और दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में हाइवा के ड्राइवर की मौत हो गई। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। यातायात घंटों तक बाधित रहा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक पूर्णिया की ओर जा रही थी, जबकि हाइवा नवगछिया से खगड़िया की तरफ जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और वे जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल गेट पर बाइक से युवती को छोड़कर भागा युवक, इलाज के दौरान मौत; कौन थी वह?
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा ट्रक ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ। ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और ड्राइवर नींद में था, जिससे वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर के बाद गाड़ियों में आग लग गई और वह आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों वाहन जलकर राख हो गए।

पुलिस और दमकल की टीम पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही झंडापुर थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं। इस हादसे की वजह से नेशनल हाईवे-31 पर लंबा जाम लग गया। यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जली हुई गाड़ियों को सड़क से हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed