फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News Chirag Paswan says RJD-Congress do corruption after coming to power; threat to Pappu Yadav

Bihar: चिराग बोले- RJD-कांग्रेस सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार करते हैं; पूर्णिया MP को धमकी पर जताई चिंता

Sun, 01 Dec 2024 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Dec 2024 07:21 PM IST
सार

Bhagalpur News: चिराग पासवान ने कहा कि RJD और कांग्रेस सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाती हैं और जनता से दूर हो जाती हैं। इनके लिए सत्ता केवल अपने स्वार्थ पूरे करने का साधन है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News Chirag Paswan says RJD-Congress do corruption after coming to power; threat to Pappu Yadav
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोजपा आरवी नेता चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को भागलपुर के सबौर स्थित हाई स्कूल में आयोजित नव संकल्प सभा को संबोधित करने पहुंचे। भव्य स्वागत और उत्साही कार्यकर्ताओं की भीड़ ने सभा स्थल को खास बना दिया। मंच पर चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा के दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा की।

विज्ञापन

 
सभा में भागलपुर के चर्चित समाजसेवी विजय कुमार यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर जमुई के सांसद सह बिहार प्रभारी अरुण भारती, खगरिया सांसद राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा और अन्य पार्टी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
RJD और कांग्रेस पर तीखा हमला
अपने संबोधन में चिराग पासवान ने RJD और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाती हैं और जनता से दूर हो जाती हैं। इनके लिए सत्ता केवल अपने स्वार्थ पूरे करने का साधन है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये दल जनता की समस्याओं से जुड़ना नहीं चाहते और सत्ता का दुरुपयोग कर केवल अपने नेताओं के हित साधते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पप्पू यादव को मिली धमकी पर जताई चिंता
सभा के बाद मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि जांच एजेंसियों को इस पर तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। पप्पू यादव को धमकी मिलना चिंता का विषय है। सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। चिराग ने कहा कि हर जन प्रतिनिधि की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और सरकार को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।

 
भ्रष्टाचार और विकास का मुद्दा
सभा में चिराग पासवान ने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में हो रही देरी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और बिहार को विकास के पथ पर ले जाने के लिए संकल्पित है। नव संकल्प सभा के जरिए चिराग ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed