फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar: Ganga water level rises rapidly in Bhagalpur, flood threat deepens in Kahalgaon and Sultanganj

Bihar: भागलपुर में गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी, कहलगांव और सुल्तानगंज में बाढ़ का खतरा गहराया

Mon, 21 Jul 2025 02:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Jul 2025 02:13 PM IST
सार

Bihar: कहलगांव और एकचारी के समीप गंगा का पानी तेजी से फैल रहा है। कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नवगछिया स्थित दियारा क्षेत्र से लोग मवेशियों और सामान के साथ नाव के जरिए सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar: Ganga water level rises rapidly in Bhagalpur, flood threat deepens in Kahalgaon and Sultanganj
गंगा के जलस्तर में तीव्र बढ़ोतरी जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे भागलपुर, कहलगांव और सुल्तानगंज में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सुल्तानगंज में गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है और जलस्तर में अभी और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। वहीं भागलपुर और कहलगांव में भी हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। अनुमान है कि सोमवार तक भागलपुर में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच सकती है।

विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, कहलगांव में गंगा का जलस्तर सोमवार को 31.18 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 31.09 मीटर से 9 सेंटीमीटर ऊपर है। मुंगेर, भागलपुर और हाथीदह में भी जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन

निचले इलाकों में पानी का फैलाव, दियारा क्षेत्र के लोग कर रहे पलायन
कहलगांव और एकचारी के समीप गंगा का पानी तेजी से फैल रहा है। कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नवगछिया स्थित दियारा क्षेत्र से लोग मवेशियों और सामान के साथ नाव के जरिए सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने हालात को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। सुल्तानगंज के आरएस कॉलेज घाट पर एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। कांवरियों और स्थानीय लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की गई है। घाटों पर माइकिंग के जरिए सुरक्षा निर्देश दिए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग गंगा पार कर रहे हैं, जिनकी गतिविधियों पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है और हालात पर नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं।


पढ़ें: प्रसव के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा

इस्माइलपुर में तटबंध मरम्मत का कार्य तेज
नवगछिया के इस्माइलपुर में गंगा के स्पर संख्या-9 पर क्षतिग्रस्त हुए तटबंध की मरम्मत तेजी से की जा रही है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ठेकेदारों के माध्यम से मरम्मत कार्य जारी है। अब तक 7 से 8 हजार से अधिक बालू भरी बोरियां डाली जा चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जलदबाव अधिक होने के कारण कुछ परेशानियाँ आ रही हैं, लेकिन जल्द ही तटबंध को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाएगा।

पीरपैंती में दियारा क्षेत्र में पानी का फैलाव, ग्रामीणों में दहशत
गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब पीरपैंती के रानी दियारा, टपुआ दियारा और एकचारी दियारा में भी दिखने लगा है। पानी निचले इलाकों में फैल रहा है और खेतों में भी भराव शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि फसलें डूबने लगी हैं। कटाव रोकने के लिए पोल और बालू भरी बोरियां रखी जा रही हैं।

गंगा कटाव से चायचक, तोफिल और अठावन में उपजाऊ भूमि नदी में समाई
जलस्तर बढ़ने के साथ ही चायचक, तोफिल और अठावन दियारा क्षेत्र में कटाव की स्थिति गंभीर हो गई है। तोफिल गांव से लेकर उत्तर दिशा में बाबा स्थान और अठावन गांव तक रुक-रुककर कटाव जारी है। बीरबन्ना पंचायत की मुखिया ललिता देवी और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गंगा में बड़ी मात्रा में उपजाऊ भूमि समा रही है। सबौर प्रखंड के चायचक, काठाघाट और धनकड़ा क्षेत्रों में मिर्च और अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि कहलगांव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed