Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Election: former Jharkhand CM Raghubar Das said that dynastic politics should be rejected In Bhagalpur

Bihar Election: 'बिहार की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकारा', भागलपुर में बोले झारखंड के पूर्व CM रघुवर

Sat, 08 Nov 2025 05:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 08 Nov 2025 05:46 PM IST
सार

Bihar Election: महागठबंधन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने हमेशा जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने परिवारवाद को राजनीति में स्थापित किया, वहीं राजद भी परिवारवाद की पार्टी है।

विज्ञापन
Bihar Election:  former Jharkhand CM Raghubar Das said that dynastic politics should be rejected In Bhagalpur
रघुवर दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास शनिवार को भागलपुर पहुंचे। उन्होंने एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को बहुत करीब से देखा है, इसलिए अब लोग विकास की राजनीति करने वाली एनडीए सरकार पर भरोसा जता रहे हैं।

विज्ञापन

रघुवर दास ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में जनता ने एनडीए के पक्ष में वोट किया है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पहले चरण में एनडीए को 80 से अधिक सीटों पर सफलता मिलेगी। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एनडीए सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास की राजनीति हुई है, उससे लोग खुश हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार की जनता ने जिस आसुरी शक्तियों और अराजक शासन को हटाने का काम किया था, वही संकल्प इस बार भी दोहराया जाएगा। रघुवर दास ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में अपहरण उद्योग, अपराध और विनाश की राजनीति हावी थी, लेकिन आज बिहार विकास के रास्ते पर है और जनता इसे बनाए रखना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: समस्तीपुर में वीवीपैट पर्चियां फेंकी मिलीं, डीएम ने एफआईआर दर्ज कराई; जांच के आदेश

महागठबंधन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने हमेशा जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने परिवारवाद को राजनीति में स्थापित किया, वहीं राजद भी परिवारवाद की पार्टी है। अब बिहार की जनता इस राजनीति से बाहर निकल चुकी है और विकास की राजनीति को वोट दे रही है।

भागलपुर विधानसभा को लेकर उन्होंने कहा कि यहां एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडे के प्रति जनता का स्पष्ट रुझान है। रघुवर दास ने कहा कि भागलपुर की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार एनडीए को ही पूर्ण बहुमत से जिताएगी। बिहार की जनता अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर मतदान कर रही है, ताकि राज्य में फिर से विभाजन, अराजकता और अपराध की राजनीति की वापसी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed