फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Crime: Elderly man shot in mutual dispute, died during treatment

Bihar Crime: आपसी विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत; इलाके में फैली सनसनी

Mon, 16 Jun 2025 02:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Jun 2025 02:00 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल मुक्ति साह किसी तरह घर पहुंचे और अपने पुत्र को पूरी घटना की जानकारी दी। जब पत्नी और पुत्र बाहर निकले, तो उन्होंने हमलावर का नाम भी बताया। सूचना मिलने पर रंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Crime: Elderly man shot in mutual dispute, died during treatment
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के कोशकीपुर दियारा में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा गोली मार दिए जाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 66 वर्षीय मुक्ति साह के रूप में हुई है, जो पेशे से पशुपालक थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को मुक्ति साह का गांव के ही शेखर यादव से डिब्बे को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात करीब 12:30 बजे इसी रंजिश में शेखर यादव ने मुक्ति साह को गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी।

विज्ञापन

गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल मुक्ति साह किसी तरह घर पहुंचे और अपने पुत्र को पूरी घटना की जानकारी दी। जब पत्नी और पुत्र बाहर निकले, तो उन्होंने हमलावर का नाम भी बताया। सूचना मिलने पर रंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव; पुलिस जांच में जुटी

परिजन तत्काल घायल मुक्ति साह को कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed