फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Crime: 23 lakh fraud in the name of getting land, accused who gave fake cheque arrested

Bihar Crime: जमीन दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, फर्जी चेक देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Sep 2025 04:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Sep 2025 04:55 PM IST
सार

Bihar Crime News Today: पैसे लेने के बाद आरोपी लगातार रजिस्ट्री की तारीख आगे बढ़ाता रहा। जब शिक्षिका ने सौदा रद्द करने की बात कही तो सुमित ने अलग-अलग तारीखों पर तीन चेक दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए।

विज्ञापन
Bihar Crime: 23 lakh fraud in the name of getting land, accused who gave fake cheque arrested
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बंगाली टोला चंपानला निवासी शिक्षिका पूनम कुमारी से सबौर निवासी सुमित कुमार ने 23 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मामले की शुरुआत तब हुई जब चुनावी गतिविधियों के दौरान सुमित कुमार की दोस्ती पूनम कुमारी के पुत्र से हुई। इसके बाद वह अक्सर उनके घर आने-जाने लगा। इसी दौरान उसने शिक्षिका से नजदीकी बढ़ाई और जमीन दिलाने का प्रस्ताव रखा। विश्वास में आकर पूनम कुमारी ने जमीन खरीदने के लिए उसे 23 लाख रुपये दे दिए।

विज्ञापन

पैसे लेने के बाद आरोपी लगातार रजिस्ट्री की तारीख आगे बढ़ाता रहा। जब शिक्षिका ने सौदा रद्द करने की बात कही तो सुमित ने अलग-अलग तारीखों पर तीन चेक दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। लगातार धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  पूर्व विधायक ने की तेजस्वी यादव की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, विरोध में महिलाएं सड़क पर उतरीं

एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा और कई बार धमकी भी दी। इस बीच पुलिस नजर रख रही थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता पूनम कुमारी ने कहा कि वह लंबे समय से न्याय के लिए संघर्ष कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी से उसे राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed