फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Bihpur MLA Engineer Shailendra car hits vegetable vendor SHO refuses to register a case

Bihar: बिहपुर MLA शैलेंद्र की गाड़ी से सब्जी विक्रेता को लगी टक्कर, थानेदार ने मामला दर्ज करने से इनकार किया

Fri, 08 Nov 2024 07:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 07:10 PM IST
सार

बिहार के भागलपुर जिले में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंजीनियर शैलेंद्र की गाड़ी द्वारा सब्जी बेचने वाले को टक्कर लग गई। घायल व्यक्ति जब थाने पहुंचा तो थानेदार ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Bihar Bihpur MLA Engineer Shailendra car hits vegetable vendor SHO refuses to register a case
विधायक की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भागलपुर जिले के तिलकामांझी में सड़क किनारे सब्जी बेच रहे कैलाश मंडल निवासी बड़ी अठनिया थाना खरीक नवगछिया को बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के गाड़ी द्वारा धक्का मार दिया गया। गाड़ी में बैठे बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र का बेटा एवं ड्राइवर सवार थे।

विज्ञापन


बता दें कि घायल कैलाश के पास गाड़ी छोड़कर दोनों फरार हो गए हैं। घायल कैलाश अकेले काफी विनती कर रहे। न ही विधायक का बेटा और ड्राइवर इलाज के लिए कहीं भी लेकर गए। काफी देर होने के बाद घायल कैलाश के परिजन पहुंचे और मायागंज अस्पताल इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन


वहीं, घायल कैलाश के परिजन का कहना है कि एफआईआर के लिए तिलकामांझी थाना गए थे। तिलकामांझी थाने के थानेदार ने केस लेने से इनकार कर दिया और कहा कि बरारी थाना क्षेत्र का कांड है, वहां जाकर केस करो। घायल कैलाश का कहना है कि मुझे कमर के ऊपर वाले हिस्से में काफी चोट लगी है। मुझे विधायक के द्वारा मुआवजा मिले। देखने वाली बात यह होगी कि क्या विधायक घायल व्यक्ति को मुआवजा देते हैं या पुलिस प्रशासन घायल व्यक्ति का केस लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed