{"_id":"68ff6e20df1339e91f092cb1","slug":"bihar-assembly-elections-2025-case-filed-against-grand-alliance-candidate-jitendra-singh-for-violating-model-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Assembly Elections: बिना अनुमति सभा पर बवाल, महागठबंधन प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Assembly Elections: बिना अनुमति सभा पर बवाल, महागठबंधन प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
Mon, 27 Oct 2025 06:35 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Mon, 27 Oct 2025 06:35 PM IST
सार
Banka News: बांका जिले के अमरपुर में बिना अनुमति चुनावी सभा करने के आरोप में महागठबंधन प्रत्याशी जितेंद्र सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
महागठबंधन प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान अमरपुर में महागठबंधन के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, अमरपुर की अंचलाधिकारी रजनी कुमारी ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है कि प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने हरि किशुन भगत कॉलेज परिसर में बिना प्रशासनिक अनुमति के चुनावी सभा का आयोजन किया।
मामले की जांच शुरू
अंचलाधिकारी ने बताया कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति सभा करना निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। शिकायत के आधार पर अमरपुर थाना पुलिस ने प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: भागलपुर में दर्दनाक हादसा, छठ घाट बनाने के दौरान गंगा में डूबे चार मासूम; गांव में छाया मातम
विज्ञापन
सख्त कार्रवाई का संकेत
इस घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक माहौल में हलचल मच गई है। वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।