फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Accident: Stand clerk dies a painful death after being hit by a Hiva in Kahalgaon

Bihar Accident: कहलगांव में हाइवा की चपेट में आकर स्टैंड किरानी की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 01:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Jul 2025 01:31 PM IST
सार

Bihar: घटना के बाद शहरवासियों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने आरोप लगाया कि एनएच-80 पर घनी आबादी वाले क्षेत्र में शाम के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रशासन की ओर से नो एंट्री का आदेश है, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण इसका पालन नहीं हो रहा।

विज्ञापन
Bihar Accident: Stand clerk dies a painful death after being hit by a Hiva in Kahalgaon
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहलगांव शहर के गांगुली पार्क चौक के पास सोमवार शाम एक अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से स्टैंड किरानी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाम करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय वीरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी स्वर्गीय विजय सिंह का पुत्र था। वह पिछले 30 वर्षों से कहलगांव के गांगुली पार्क चौक पर किरानी का काम कर रहे थे।

विज्ञापन

हादसे का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीरपैंती से भागलपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार हाइवा (रजिस्ट्रेशन नंबर JH16 G 6715) अनियंत्रित होकर एनएच-80 पर गांगुली मिडिल स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े वीरेंद्र कुमार को जोरदार टक्कर मारते हुए कुचलता चला गया। घटना में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय दुकानदारों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर हाइवा चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर पिटाई भी कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें: इंदिरा गांधी व पंडित गिरीश नारायण मिश्र की प्रतिमा खंडित, कांग्रेस ने जताया विरोध; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज से पहले ही मौत
सूचना मिलते ही कहलगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोगों ने हाइवा चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है।

नो एंट्री नियमों की उड़ रही धज्जियां
घटना के बाद शहरवासियों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने आरोप लगाया कि एनएच-80 पर घनी आबादी वाले क्षेत्र में शाम के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रशासन की ओर से नो एंट्री का आदेश है, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण इसका पालन नहीं हो रहा। लोगों ने मांग की कि नो एंट्री का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

परिवार में मचा कोहराम
वीरेंद्र कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही बभनगामा गांव स्थित घर में कोहराम मच गया। पत्नी मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की दो पुत्रियां भी हैं, जो अब बेसहारा हो गई हैं। कहलगांव थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed