फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Accident: Class 10 student who went out for a bike ride dies in a road accident

Bihar Accident: बाइक से घूमने निकली दसवीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; परिजनों में कोहराम

Sun, 23 Nov 2025 04:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 23 Nov 2025 04:04 PM IST
सार

Bihar Accident: मां ने बताया कि सर्वजीत पानी मांगते हुए बार-बार उनसे पास में रहने की गुजारिश करता रहा। करीब एक घंटे तक उसकी सांसें चलती रहीं, लेकिन अंततः मां की गोद में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Accident: Class 10 student who went out for a bike ride dies in a road accident
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के डोगछी बायपास पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को मायागंज अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान धर्मेंद्र तांती के 14 वर्षीय पुत्र सर्वजीत कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक का नाम गोपाल कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सर्वजीत अपने नानी के घर आया था और पड़ोस के मामा संग बाइक से घूमने निकला था। इसी दौरान बायपास पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सर्वजीत बाइक के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: फोरलेन पर दो बाइकों की भीषण टक्कर, बिजली मिस्त्री की मौत; परिवार का इकलौता सहारा छिना 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां राजमणि देवी, जो बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड अस्पताल में आशा कार्यकर्ता हैं, अस्पताल पहुंचीं। मां ने बताया कि सर्वजीत पानी मांगते हुए बार-बार उनसे पास में रहने की गुजारिश करता रहा। करीब एक घंटे तक उसकी सांसें चलती रहीं, लेकिन अंततः मां की गोद में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मां के अनुसार, सर्वजीत अक्सर कहता था कि 10वीं पास कर आर्मी बनूंगा, बाल भी आर्मी की तरह कटवाऊंगा।” वह घर का सबसे छोटा बेटा था, जबकि पिता मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed