फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar: A confluence of faith, art and social message at the Durga Puja pandals of Bhagalpur

Bihar: भागलपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में आस्था, कला और सामाजिक संदेश का संगम; 'आपरेशन सिंदूर' थीम की दिखी झलक

Mon, 29 Sep 2025 07:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Sep 2025 07:08 PM IST
सार

Bihar News: नाथनगर स्थित मनोकामना नाथ मंदिर में मंदिर की सजावट को 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर आधारित किया गया है। जो भारतीय सेना के शौर्य गाथा को बयान कर रहा है। यह अनोखी थीम प्रतिमा के विशेष श्रृंगार और मंच पर रंगीन रोशनी के साथ आकर्षक पारंपरिक झलक प्रस्तुत कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: A confluence of faith, art and social message at the Durga Puja pandals of Bhagalpur
दुर्गा पूजा पंडालों में आस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में शारदीय नवरात्र पर भक्ति, कला और संस्कृति का सुंदर  समागम देखने को मिल रहा है। सोमवार को सभी दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा के पट खुल गए। माता के सातवें स्वरूप देवी कालरात्रि की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से की गयी।

विज्ञापन


मां दुर्गा की आराधना का यह पर्व शहर को एक उत्सवमय रुप दे चुका है। जहां हर गली व चौक चौराहे पर आस्था का माहौल उमड़ रहा है। दुर्गा सप्तशती पाठ और माता के गीतों से शहर गुंजायमान है। मंदिरों में शंख -घंटो की ध्वनि और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। इस वर्ष पूजा समितियों ने ऐतिहासिक थीम, सामाजिक जागरूकता और भव्य सजावट के साथ भागलपुर की दुर्गा पूजा को एक नया आयाम देने की कोशिश की है। भागलपुर के पंडाल केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि कला और सामाजिक संदेशों के मंच बन गए हैं।
विज्ञापन


प्रसिद्ध 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम
बता दें कि जिले के नाथनगर स्थित मनोकामना नाथ मंदिर में मंदिर की सजावट को 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर आधारित किया गया है। जो भारतीय सेना के शौर्य गाथा को बयान कर रहा है। यह अनोखी थीम प्रतिमा के विशेष श्रृंगार और मंच पर रंगीन रोशनी के साथ आकर्षक पारंपरिक झलक प्रस्तुत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भव्य मंदिर की प्रतिकृतियां
शहर के कई प्रमुख पंडालों में देश के प्रसिद्ध मंदिरों की भव्य प्रतिकृतियां बनायी गयी है। कहीं न्यू जर्सी के स्वामी नारायण मंदिर की 70 फीट ऊँची झलक दिख रही है,  तो कहीं चेन्नई के राधाकृष्ण मंदिर या अयोध्या के श्री रामलला मंदिर की थीम पर आधारित आकर्षक पंडाल भक्तों को मंत्रमुग्ध रहे हैं।

पढ़ें: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में डूब रही बच्चियों को बचाने गई मां भी डूबी, तीनों की मौत; पसरा मातम

सामाजिक जागरूकता की झलक
पूजा कमेटियों ने सामाजिक मुद्दों को इस बार तबज्जों दी है। कुछ पंडालों में  'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान एवं स्वच्छ भारत अभियान जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को थीम के रूप में प्रदर्शित किया है। जो हमारे सुंदर एवं सभ्य समाज के लिए महत्वपूर्ण है। यह संदेश लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं। 

शंख और सीप की सजावट
मारवाड़ी पाठशाला जुबक संघ का पंडाल शंख और सीप जैसी समुद्री सामग्रियों से सजाया गया है। जो कलाकारी का उत्कृष्ट नमूना है। दुर्गा पूजा को लेकर 
शहर के हर कोने  में उमंग और उत्साह का  माहौल दिख रहा है।  श्रद्धालु परिवार के साथ पंडालों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। विभिन्न मंदिरों और पंडालों में माता के जयकारे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। जो भागलपुर की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को जीवंत कर कर रहा है।


सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था,
जिला प्रशासन ने पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। कंट्रोल और निगरानी: जिले में कुल 244 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की गई है।
जहाँ दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है। भीड़-भाड़ वाले मेला क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, साथ ही सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी शरारती तत्व पर पैनी नजर रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed