फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : mother and her two child submerge in river and die police investigate

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में डूब रही बच्चियों को बचाने गई मां भी डूबी, तीनों की मौत; पसरा मातम

Mon, 29 Sep 2025 06:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 06:33 PM IST
सार

Bihar News: घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : mother and her two child submerge in river and die police investigate
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें एक मां और उसकी दो बेटियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान 23 वर्षीय आशा कुमारी और उसकी दो बेटियों, दो साल की सरस्वती कुमारी और एक साल की राधिका कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, आशा कुमारी अपने बच्चों को लेकर नदी के पास कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान उनकी बड़ी बेटी खेलते-खेलते नदी में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में मां नदी में उतर गई और दोनों बेटियां भी गहरे पानी में चली गईं। इसी हादसे में मां और दोनों बेटियों की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया के धमदाहा में दर्दनाक हादसा, शराब माफिया की तेज रफ्तार कार ने 3 नाबालिगों को कुचला; दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतका महिला के परिजन सुनील कुमार मांझी ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य उस समय घर के बाहर थे। लौटने पर आशा और उसकी बच्चियां घर पर नहीं थीं। आसपास के लोगों ने बताया कि वे नदी किनारे कपड़ा धोने गई थीं। जब परिजन वहां पहुंचे तो तीनों शव देखकर दंग रह गए।

गायघाट थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि मां और दोनों बेटियों की डूबने से मौत हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतका आशा कुमारी के पति सुशील मांझी की कुछ महीने पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और गांव वालों ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed