{"_id":"68c4dd5e165eaac3e20f0828","slug":"bhagalpur-yuva-shankhnad-samvad-program-anurag-thakur-vijay-sinha-bjp-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'बिहार में खिलेगा कमल', भागलपुर में भाजयुमो का शंखनाद, अनुराग ठाकुर और विजय सिन्हा ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'बिहार में खिलेगा कमल', भागलपुर में भाजयुमो का शंखनाद, अनुराग ठाकुर और विजय सिन्हा ने भरी हुंकार
Sat, 13 Sep 2025 08:26 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भागलपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:26 AM IST
सार
भागलपुर में भाजयुमो का ‘युवा शंखनाद संवाद’ कार्यक्रम चुनावी रंग में बदल गया। टाउन हॉल में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सांसद अनुराग ठाकुर और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा समेत कई दिग्गज नेता मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन
भागलपुर में भाजयुमो का शंखनाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर का टाउन हॉल राजनीति के रंग में डूबा नजर आया। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का कार्यक्रम ‘युवा शंखनाद संवाद’ हुआ, जो पूरी तरह चुनावी माहौल में बदल गया। मंच पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा जैसे बड़े नेता एक साथ नजर आए। उनके पहुंचते ही पूरा माहौल चुनावी जोश और नारों से गूंज उठा।
मंच से नेताओं की हुंकार
मुख्य वक्ता अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस ने बिहार की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा, “बिहार में अब जंगलराज नहीं, मंगलराज कायम है। लालटेन युग समाप्त हो चुका है और जनता विकास कार्यों से खुश है।” डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब उनके पास सिर्फ अफवाहों का कारोबार बचा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सक्रिय भागीदारी से ही भारत को विश्व मंच पर अग्रणी बनाया जा सकता है।
पढ़ें: सुपौल नगर परिषद की बोर्ड बैठक, रिक्त भूमि कर-व्यवसायिक होल्डिंग टैक्स में छूट; अन्य योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन
युवाओं का उमड़ा सैलाब
टाउन हॉल में युवाओं की भारी भीड़ जुटी। “भारत माता की जय” और “विकास के साथ भाजपा” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता अब भ्रम नहीं, बल्कि विश्वास के साथ एनडीए के साथ खड़ी है। कार्यक्रम में नेताओं ने साफ संकेत दिया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में भाजपा और एनडीए का परचम लहराएगा। अनुराग ठाकुर और विजय सिन्हा दोनों ने दावा किया कि इस बार बिहार की धरती पर सिर्फ कमल ही खिलेगा और विपक्ष तमाशा देखता रह जाएगा।

एयरपोर्ट से ही दिखा चुनावी रंग
नेताओं के भागलपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही चुनावी माहौल बन गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष पांडे समेत कई नेताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नारों और पुष्पगुच्छों के बीच नेताओं ने अंग प्रदेश की गौरवगाथा और सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख किया।युवाओं का उमड़ा सैलाब