फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur police arrested five smugglers with 10 kg ganja near Zeromile Chowk

Bihar Crime: भागलपुर में दस किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, बस की तलाशी में पुलिस को मिली सफलता

Tue, 09 May 2023 01:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 09 May 2023 01:42 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार चौधरी ने बताया कि हम लोगों को गुप्त सूचना मिली थी। अचानक हमने बस की छापेमारी जब शुरू की तो इसमें गांजे के साथ पांच लोग भी शामिल थे।

विज्ञापन
Bhagalpur police arrested five smugglers with 10 kg ganja near Zeromile Chowk
जब्त गांजे और अन्य सामान के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर में इन दिनों गांजा का धंधा भी काफी जोरों से चल रहा है। इस पर लगाम लगाते हुए भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भागलपुर जीरोमाइल चौक के पास एक बस की तलाशी के दौरान 10 किलो गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सुपर पॉवर सवारी बस से कुछ लोग गांजा की तस्करी कर कुर्सेला (कटिहार) से भागलपुर की ओर आ रहे हैं। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया। फिर भागलपुर जीरोमाइल चौक के पास रेशम भवन के सामने सघन वाहन जांच शुरू की गई। इस दौरान सबौर के अंचलाधिकारी और दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बस की बारीकी से तलाशी ली गई।
विज्ञापन


बस की तलाशी में 10 किलो गांजा, 700 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, एक ट्रॉली बैग और दो लेडीज साइड बैग को बरामद किया गया। साथ ही ततारपुर मंसूरपुर निवासी समरेश कुमार उर्फ सोनू, तुलसीपुर खरीद निवासी सोनम झा, चार महल दीमापुर निवासी ललिता कुमारी, मंसूरपुर निवासी रामचरण शाह और कंपनी बाग के रहने वाले राजा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय कुमार चौधरी ने बताया कि हम लोगों को गुप्त सूचना मिली थी। अचानक हमने बस की छापेमारी जब शुरू की तो इसमें गांजे के साथ पांच लोग भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed