{"_id":"66100340982590ec170be7e3","slug":"bhagalpur-pawan-yadav-accused-in-amarendra-murder-case-shot-dead-police-conducting-raids-to-arrest-accused-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अमरेंद्र हत्याकांड में आरोपी की गोली मारकर हत्या, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मार रही छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अमरेंद्र हत्याकांड में आरोपी की गोली मारकर हत्या, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मार रही छापे
Fri, 05 Apr 2024 07:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 05 Apr 2024 07:27 PM IST
सार
Bhagalpur News: कोइली खुटहा के मुखिया देवेंद्र कुमार ने बताया कि पवन के पिता खेती-किसानी करते हैं। जबकि मृतक जमीन कारोबार से जुड़ा था और अपने नानी घर पर रहता था। वह घटना के वक्त घर में अकेला था और सो रहा था। तभी अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले में अपराधियों ने शुक्रवार की शाम एक युवक की उसके नानी घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कोइली खुटाहा निवासी किसान लटूरी यादव के बेटे पवन यादव (30) के रूप में हुई है। पवन जमीन कारोबार से जुड़ा था और पूर्व में प्रॉपर्टी डीलर अमरेंद्र सिंह की हत्याकांड में आरोपी भी था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पवन यादव को अपराधियों ने कुतुबगंज स्थित उसके नानी घर में घुसकर गोली मारी है। जबकि बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पवन अपने घर में सोया था, तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आनन-फानन में पवन को इलाज के लिए भागलपुर जय प्रकाश नारायण सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि बबरगंज पुलिस की मौजूदगी में मृतक पवन यादव को मायागंज भेज दिया गया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
इधर, परिजनों ने मृतक अमरेंद्र सिंह के बेटे मानस और उसके सहयोगियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि इसको लेकर स्पष्ट रूप से कोई भी बात सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस हत्याकांड की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।
विज्ञापन
वहीं, घटना को लेकर कोइली खुटहा के मुखिया देवेंद्र कुमार ने बताया कि पवन के पिता खेती-किसानी करते हैं। जबकि मृतक जमीन कारोबार से जुड़ा था और अपने नानी घर पर रहता था। वह घटना के वक्त घर में अकेला था और सो रहा था। तभी अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी।