फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur News: Son commits suicide after father scolds him for using mobile phone

Bihar News: पिता ने मोबाइल चलाने पर लगाई फटकार तो बेटे ने की खुदकुशी, भागलपुर का है यह मामला

Wed, 26 Jun 2024 05:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Jun 2024 05:02 PM IST
सार

Bhagalpur News: भागलपुर में पिता डांट से नाराज होकर कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bhagalpur News: Son commits suicide after father scolds him for using mobile phone
मृत छात्र आदित्य कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भागलपुर में बुधवार को एक छात्र ने अपने पिता की डांट-फटकार के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना कोतवाली थानाक्षेत्र के आदर्श गली के पास की है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी उमेश साह के 19 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। उमेश साह पेशे से हलवाई हैं और वह एक मिठाई दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अदित्य इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर स्नातक में प्रवेश कर चुका था। पार्ट टाइम के लिए वह अपने पिता की दुकान पर बैठता था। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक के पिता द्वारा देर रात 11 बाजे के आसपास मोबाइल चलाने की बात को लेकर फटकार लगाई गई थी। सुबह जब दरवाजा खोला तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है। मृतक दो भाई एक बहन हैं।
विज्ञापन




इधर, घटना की जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी सहित कोतवाली थाना पुलिस और एफएसएल की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार में आत्महत्याओं का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इनमें अधिकांश युवा शामिल हैं जो जरा सी बात पर अपनी जीवन लीला ही खत्म कर देते हैं। माता पिता की जरा सी बात इस कदर बुरी लग जाती है कि बच्चे अपनी जिंदगी ही दांव पर लगा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed