{"_id":"673754d276cb025b9c0de8af","slug":"bhagalpur-news-debris-fell-while-demolishing-a-damaged-house-a-laborer-died-after-being-buried-under-it-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: क्षतिग्रस्त मकान तोड़ने के दौरान गिरा मलबा, एक मजदूर की दबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: क्षतिग्रस्त मकान तोड़ने के दौरान गिरा मलबा, एक मजदूर की दबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 15 Nov 2024 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 15 Nov 2024 07:34 PM IST
सार
Bhagalpur News: भागलपुर में क्षतिग्रस्त मकान तोड़ने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना ने मृतक के परिजनों को शोक में डूबो दिया और उन्हें बेसहारा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मलबे में दबने से मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर जिले के जोकसर थानाक्षेत्र के मसाकचक में एक क्षतिग्रस्त मकान को तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मलबा गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीशपुर थानाक्षेत्र के कोयला नारायणपुर निवासी अमरीश यादव (40) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
अचानक ऊपर से गिरा मलबा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मसाकचक इलाके में स्थित विजेंद्र कुमार के क्षतिग्रस्त मकान में घटी। अमरीश यादव मजदूरी के लिए वहां काम कर रहे थे। मकान तोड़ने के दौरान अचानक मलबा उनके ऊपर गिर गया। स्थानीय मजदूरों और लोगों की मदद से मलबा हटाकर अमरीश को निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। अमरीश की पत्नी और इकलौते बेटे प्रिंस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। प्रिंस ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें अन्य मजदूरों ने दी। अमरीश यादव के तीन बच्चे एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
जोकसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है। मकान मालिक विजेंद्र कुमार से पूछताछ की जाएगी।
घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। लोगों ने मजदूरों की सुरक्षा उपायों की अनदेखी को लेकर रोष जताया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। तीन बच्चों और पत्नी के जीवनयापन का एकमात्र सहारा अमरीश यादव थे। ऐसे में उनकी मौत ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।