Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur Land Dispute Elder Brother Shot Dead Police Investigation

भागलपुर: जमीन विवाद में छोटे भाई पर बड़े भाई की हत्या का आरोप, पांच राउंड फायरिंग से फैली दहशत

Sat, 14 Nov 2026 12:05 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 14 Nov 2026 12:05 PM IST
सार

बिहार के भागलपुर में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई नंदू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज चौक स्थित कबीर आश्रम के पास हुई। मृतक की पत्नी ने अपने देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर करीब पांच राउंड फायरिंग हुई। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

विज्ञापन
Bhagalpur Land Dispute Elder Brother Shot Dead Police Investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। बबरगंज थाना क्षेत्र में छोटे भाई पर अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात अलीगंज चौक स्थित कबीर आश्रम के समीप हुई। गोली लगने से नंदू यादव की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


अलीगंज चौक के पास हुई वारदात
घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज चौक स्थित कबीर आश्रम के समीप की है। मृतक की पहचान नंदू यादव के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में छोटे भाई पर बड़े भाई को गोली मारने का आरोप है।
विज्ञापन


पत्नी ने देवर पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में अपने देवर पर गोली मारकर नंदू यादव की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बबरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच राउंड फायरिंग की जानकारी
मामले को लेकर डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर करीब पांच राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से नंदू यादव की मौत हो गई। घटना की परिस्थितियों और साक्ष्यों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।


यह भी पढ़ें: छठ महापर्व: खरना आज, पूजा का समय और सही विधान भी जानें; छठा मइया की उपासना कब करना अच्छा?

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल जमीन विवाद, फायरिंग और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed