फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur: Body of youth found under MGR bridge, suspected to be murdered by crushing head over love affair

Bihar News: एमजीआर पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग को लेकर सिर कुचलकर हत्या की आशंका

Fri, 04 Apr 2025 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 04 Apr 2025 07:40 PM IST
सार

Bhagalpur News: पुलिस ने बताया कि मृतक की सिर कुचली लाश मिली है। मृतक की पहचान हो चुकी है और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। हत्या की पुष्टि हो चुकी है और मामला पूरी गंभीरता से जांच के अधीन है।

विज्ञापन
Bhagalpur: Body of youth found under MGR bridge, suspected to be murdered by crushing head over love affair
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस तथा स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के सौर गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एमजीआर पुल (पुल संख्या-16) के नीचे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कहलगांव पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
बुरी तरह पत्थरों से कुचलकर हत्या
पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई गई है। मृतक की पहचान रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी भोलसर निवासी दिवंगत धनंजय सिंह के 19 वर्षीय पुत्र राबिन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अतुलेश सिंह ने बताया कि युवक के सिर और चेहरे को बुरी तरह पत्थरों से कुचला गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में डूबने से बालक की मौत; शव मिलने पर गांव में मातम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुरुवार शाम से लापता था राबिन
मृतक के परिजनों के अनुसार, गांव में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु यज्ञ और मेला देखने के लिए गुरुवार की शाम राबिन घर से निकला था। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह उसकी लाश मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के गांव से घटनास्थल की दूरी करीब सात से आठ किलोमीटर बताई जा रही है।
 
पुराना विवाद और प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने
परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले राबिन का गांव में किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिससे उन्हें आशंका है कि उसी झगड़े के कारण उसकी हत्या की गई है। वहीं, गांव में यह चर्चा भी तेज है कि युवक नशा करता था और किसी लड़की से उसका प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

 
‘पत्थर से मारकर की गई हत्या’
कहलगांव एसडीपीओ कल्याण आनंद ने पुष्टि की कि मृतक की सिर कुचली लाश सौर गांव के पास मिली है। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान हो चुकी है और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। एसडीपीओ ने कहा कि हत्या की पुष्टि हो चुकी है और मामला पूरी गंभीरता से जांच के अधीन है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: भूत-प्रेत के चक्कर में गई युवक की जान, शादी के एक महीने बाद ही लगाई फांसी; जानें मामला
 
एफएसएल टीम ने शुरू की जांच
पुलिस ने मौके से बरामद सबूतों के आधार पर फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) को बुलाया, जिसने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण नमूने इकट्ठा किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। इस सनसनीखेज घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, मृतक के परिजन बदहवासी की हालत में हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed