Bihar News: छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में डूबने से बालक की मौत; शव मिलने पर गांव में मातम
Vaishali News: पुलिस ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह एक दुर्घटनावश हुई मृत्यु है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों और गांव में मातम छा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ महापर्व की आस्था उस समय मातम में बदल गई जब वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर स्थित काशी घाट पर गंगा नदी में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां शुक्रवार सुबह नहाते समय 12 वर्षीय स्वराज कुमार उर्फ सौरभ कुमार की डूबने से मौत हो गई। उस समय स्वराज अपनी दादी और परिजनों के साथ छठ पूजा के अवसर पर घाट पर गया था।
यह भी पढ़ें- Bihar News : मुस्लिम नेताओं-कार्यकर्ताओं का जदयू छोड़ना जारी; कल दो के बाद अब कितने नाम जुड़ गए?
पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया बालक
जानकारी के अनुसार, मृतक स्वराज कुमार स्थानीय निवासी हरबंस मिश्रा का पुत्र था। छठ पूजा के अवसर पर उसकी दादी और परिवार के अन्य सदस्य घाट पर पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान स्वराज भी गंगा में स्नान कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल नदी में खोजबीन शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद स्वराज के शव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किशोर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
गांव में मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, खासकर उसकी दादी जो छठ पूजा करने घाट पर आई थीं, सदमे में हैं। बच्चे की मौत ने पूरे परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल पारित होते ही मुस्लिम कार्यकर्ताओं का नीतीश से मोहभंग, समूह में छोड़ रहे JDU
छठ घाट पर नहीं थे पर्याप्त सुरक्षा उपाय
थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह एक दुर्घटनावश हुई मृत्यु है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर छठ पूजा के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और अन्य इंतजाम पर्याप्त थे?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.