फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Banka News: Sensation created after body of a girl found in a canal, suspicion of rape and murder

Bihar News: बांका में युवती का शव नहर में मिलने से मची सनसनी, दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका

Mon, 16 Sep 2024 08:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 16 Sep 2024 08:30 PM IST
सार

Banka News: थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस आसपास के गांव के लोगों से भी शव की शिनाख्त को लेकर सहायता ले रही है और छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Banka News: Sensation created after body of a girl found in a canal, suspicion of rape and murder
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका के अमरपुर थानाक्षेत्र के कापरीचक गांव के पूरब की ओर चौर बहियार के बड़ी पुलिया के पास नहर में एक लगभग 25 वर्षीय युवती का शव मिला। इस घटना से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। उसके बाद शव देखने के लिए चारों ओर भीड़ जुट गई। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव के गले और शरीर की अन्य कई जगहों पर जख्म के निशान मिले हैं। शव के कपड़े भी अस्त-व्यस्त पाए गए हैं।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि अपराधियों द्वारा दो-तीन दिन पूर्व ही युवती से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। वहीं, मौके पर मौजूद कुछ किसानों ने बताया कि बहियार में धान की फसल देखने गए थे। जहां नहर किनारे पानी में शव को तैरते देखा। आसपास गांव के लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना मिलने पर दारोगा विक्की कुमार और रश्मि कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। लेकिन नहर में गहराई और पानी के तेज बहाव के कारण लगभग दो घंटे तक शव के पास नहीं पहुंच पाए। कड़ी मशक्कत के बाद नहर के पानी से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवती से दुष्कर्म कर हत्या कर दिए जाने के जैसा लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस आसपास के गांव के लोगों से भी शव की शिनाख्त को लेकर सहायता ले रही है और छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed