फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Banka News: Devotee reached Shravani fair chained as Kaidi bam, says Bholenath asked him to do so

Bihar: श्रावणी मेले में जंजीरों में जकड़ ‘कैदी बम’ बनकर पहुंचा श्रद्धालु, बोला- भोलेनाथ ने ऐसा करने को कहा

Mon, 14 Jul 2025 06:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Jul 2025 06:06 PM IST
सार

Banka News: 'कैदी बम' शंभू कुमार ने बताया कि मैंने जो भी गलती की हो, उसका पश्चाताप करना मेरा कर्तव्य है। यह कांवड़ यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, मेरे लिए आत्मशुद्धि का मार्ग है। मैं खुद को दोषी मानता हूं और इस रूप में बाबा के दरबार जा रहा हूं।

विज्ञापन
Banka News: Devotee reached Shravani fair chained as Kaidi bam, says Bholenath asked him to do so
जंजीरों में जकड़कर निकले कैदी बम शंभू कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावणी मेले की पवित्र कांवड़ यात्रा हमेशा से ही भक्ति, आस्था और संकल्प का प्रतीक रही है। लेकिन इस बार सुल्तानगंज से देवघर के पवित्र कांवड़िया पथ पर जो दृश्य सामने आया, उसने श्रद्धा की परिभाषा को एक नया आयाम दे दिया। भक्तों के विशाल जत्थे के बीच एक ऐसा कांवड़िया दिखा, जिसकी कांवड़ यात्रा न केवल अनोखी थी, बल्कि आत्मशुद्धि और प्रायश्चित का अद्वितीय उदाहरण भी बन गई।

विज्ञापन

 
कैदी की तरह जंजीरों में जकड़ा दिखा भक्त
भीड़ के बीच चलते उस कांवड़िये को देखकर हर कोई ठिठक गया। उसका सिर झुका था, शरीर पर भगवा कपड़ों के साथ लोहे की मोटी जंजीरें जकड़ी थीं- दोनों हाथों में, पैरों में, कमर और गर्दन तक में। देखने में वह किसी अपराधी की तरह लग रहा था। लेकिन आंखों में गहरी भक्ति और चेहरे पर शांत आस्था की चमक बता रही थी कि वह कोई आम यात्री नहीं, बाबा भोलेनाथ का विशेष भक्त है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सोमेश्वरनाथ से लेकर थानेश्वर मंदिर तक शिवभक्ति में डूबा बिहार, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस भक्त का नाम है शंभू कुमार, जो बिहार के जहानाबाद जिले के निवासी हैं। वे पिछले दो दशकों से सावन में सुल्तानगंज से देवघर तक कांवड़ यात्रा कर रहे हैं, लेकिन इस बार की यात्रा उनके लिए कुछ खास है। शंभू बताते हैं कि इस बार बाबा भोलेनाथ मेरे सपने में आए और बोले कि तुमसे एक गुनाह हुआ है, और तुम्हें उसका प्रायश्चित करना होगा। इस बार मेरे दरबार में कैदी बनकर आओ।’
 
भक्ति के रास्ते पर आत्मशुद्धि की यात्रा
शंभू ने बाबा के आदेश को आज्ञा समझकर स्वीकार किया और खुद को जंजीरों में जकड़ लिया। लेकिन यह कैद केवल उनके शरीर के लिए थी, आत्मा तो पूर्णतः मुक्त हो चुकी थी। शंभू ने बताया कि मैंने जो भी गलती की हो, उसका पश्चाताप करना मेरा कर्तव्य है। यह कांवड़ यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, मेरे लिए आत्मशुद्धि का मार्ग है। मैं खुद को दोषी मानता हूं और इस रूप में बाबा के दरबार जा रहा हूं।


 
उनकी यह बात सुनकर आसपास खड़े श्रद्धालु भावविभोर हो उठते हैं। कुछ की आंखें नम हो जाती हैं तो कुछ हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते हैं। कांवड़िया पथ पर जैसे ही शंभू गुजरते हैं, हर हर महादेव और बोल बम के नारों से वातावरण गूंज उठता है।

 
श्रद्धा के कई रंग, भक्ति का एक भाव
सावन के इस पवित्र महीने में सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 100 किलोमीटर लंबा कांवड़िया पथ शिवभक्तों से पटा रहता है। कोई सिर पर कांवड़ लेकर नंगे पांव चलता है, कोई डीजे कांवड़ के साथ भक्तिरस में डूबा होता है, तो कोई तिरंगे के साथ देश की सलामती के लिए दुआ मांगते हुए आगे बढ़ता है। लेकिन शंभू जैसे कैदी बम बाबा के उन भक्तों में शामिल हैं, जो भक्ति को आत्मशुद्धि और प्रायश्चित का माध्यम मानते हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: कांवड़ियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, चार श्रद्धालु घायल; चालक मौके से फरार
 
प्रशासन ने बढ़ाया सहयोग, श्रद्धालुओं ने साझा की श्रद्धा
शंभू कुमार की जंजीरों में जकड़ी कांवड़ यात्रा को देखते हुए बांका जिले के प्रशासन ने भी तत्परता दिखाई है। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई है ताकि रास्ते में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कांवड़िया पथ पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि ऐसी आस्था विरले ही देखने को मिलती है। यह सिर्फ कांवड़ यात्रा नहीं, बल्कि आत्मा की यात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed