फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   banka man ends life after domestic dispute accuses wife and inlaws in viral video

Bihar News: 'मौत से पहले छोड़ा सवालों का वीडियो', युवक ने की आत्महत्या, पत्नी व ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 16 Sep 2025 09:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 09:29 PM IST
सार

बांका के कटोरिया नगर पंचायत क्षेत्र के रखजवाड़ा गांव में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक निवास कुमार (29) ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल पक्ष के छह लोगों पर प्रताड़ना, बेवफाई और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
banka man ends life after domestic dispute accuses wife and inlaws in viral video
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका जिले के कटोरिया नगर पंचायत वार्ड संख्या 6 स्थित रखजवाड़ा गांव में रविवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल पक्ष के छह लोगों पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया। मृतक की पहचान गांव निवासी जगन्नाथ शर्मा के 29 वर्षीय पुत्र निवास कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निवास का विवाह 14 जुलाई 2024 को देवघर जिले के तिलौना गांव निवासी ज्योति कुमारी से हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते में तनाव बना रहा।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि पत्नी बार-बार मायके चली जाती थी और ससुराल पक्ष से सामंजस्य नहीं बैठा पा रही थी। कुछ दिन पहले जब निवास पत्नी को विदा कराने गया तो पत्नी ने उस पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए अपनी मांग का सिंदूर मिटा दिया और दामाद को बेइज्जत कर घर से निकाल दिया। इसके बाद निवास को आधी रात दूसरों के घर शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन


पढे़ं; लिंक फेल होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग परेशान, अस्पताल में घंटों खड़े रहे मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को युवक ने सल्फास की गोलियां हाथ में लेकर एक वीडियो बनाया। उसमें उसने पत्नी ज्योति कुमारी, सास, साला, दो जेठसास और दो साढ़ू पर प्रताड़ना और संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया। वीडियो में उसने यह भी कहा कि पत्नी जेवर और रुपए लेकर मायके भाग गई थी। इसके बाद उसने सल्फास खा लिया।

बेहोशी की हालत में परिजन उसे कटोरिया रेफरल अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने देवघर एम्स रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता जगन्नाथ शर्मा के बयान पर पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, युवक का बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed