{"_id":"63ff2dc3f0ba18691b0113a5","slug":"ba-first-year-student-abhishek-singh-killed-by-miscreants-in-bhagalpur-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhagalpur Crime: बीए के छात्र की बदमाशों ने गला काटकर की हत्या, परिजनों में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhagalpur Crime: बीए के छात्र की बदमाशों ने गला काटकर की हत्या, परिजनों में छाया मातम
Wed, 01 Mar 2023 04:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 01 Mar 2023 04:19 PM IST
सार
कजरेली में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े बीए फर्स्ट इयर के छात्र की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर कजरेली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद उसने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक छात्र अभिषेक सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर के कजरेली थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े बीए पार्ट वन में पढ़ रहे छात्र का सर धड़ से अलग कर दिया। इस हमले के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सिमरिया बहादुरपुर निवासी अभिषेक सिंह (20) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर कजरेली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
63ff6e11da859f71550fde03
मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्होंने आखिरी बार अभिषेक को घर में रात 12 बजे देखा था। उसके बाद वह सुबह किसी काम से बाहर निकला था। तभी कुछ देर में ग्रामीणों के शोरगुल से उसकी मौत की खबर मिली। बाहर जाकर देखा तो उसका शव एक नाले के किनारे पाया। फिलहाल मृतक के हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन