फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   ashwini kumar chaubey bhagalpur voting bihar elections nda government vijay diwali delhi attack

Bihar News: '14 नवंबर को बिहारवासी मनाएंगे विजय की दीपावली', भागलपुर में बोले अश्विनी चौबे

Tue, 11 Nov 2025 03:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 03:17 PM IST
सार

भागलपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में फिर से एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी और 14 नवंबर को बिहारवासी विजय की दीपावली मनाएंगे।

विज्ञापन
ashwini kumar chaubey bhagalpur voting bihar elections nda government vijay diwali delhi attack
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र के महापर्व यानी मतदान के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने आज अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बड़ी मजबूती के साथ बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 14 नवंबर को बिहारवासी विजय की दीपावली मनाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली में हुए हमले की घटना पर भी अश्विनी चौबे ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि यह हमला पाकिस्तान की साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा, “अभी भी समय है पाकिस्तान सुधर जाए, नहीं तो हिंदुस्तान बख्शेगा नहीं।”
विज्ञापन


अश्विनी चौबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस घटना को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंत में अश्विनी चौबे ने जनता से अपील की कि वे निर्भय होकर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed