फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Aristo Company will play an important role in the development of Banka said Building Construction Minister Jay

Bihar: 'अरिस्टो कंपनी निभाएगी बांका के विकास में अहम भूमिका', बोले भवन निर्माण मंत्री जयंत राज

Tue, 17 Jun 2025 06:28 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांका Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 06:28 PM IST
सार

अमरपुर में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज और अरिस्टो फार्मा के एमडी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंत्री जयंत राज ने अरिस्टो फार्मा की सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी का CSR फंड बिहार के शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
 

विज्ञापन
Aristo Company will play an important role in the development of Banka said Building Construction Minister Jay
मंत्री जयंत राज और अरिस्टो फार्मा एमडी उमेश शर्मा का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरपुर में मंगलवार को विकास की नई उम्मीदों ने जन्म लिया, जब बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा और अरिस्टो फार्मा कंपनी के प्रबंध निदेशक उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू का नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हुए कार्यक्रमों ने यह संकेत दिया कि अमरपुर क्षेत्र में अब निजी और सरकारी सहयोग से समावेशी विकास की दिशा में ठोस पहल शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


पारंपरिक अंदाज़ में हुआ स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत अर्पिता पैलेस परिसर में अतिथियों के पारंपरिक स्वागत से हुई, जहां अमरपुर कंस्ट्रक्शन के सोनू कनोडिया और आकाश भगत ने अगुवाई की। पुष्पमालाएं और अंगवस्त्र देकर अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सम्राट अशोक भवन में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा ने की, जबकि मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष विमल सिंह ने किया।
विज्ञापन


मंत्री जयंत राज बोले-अरिस्टो कंपनी बनेगी विकास की वाहक
भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने कहा कि अरिस्टो कंपनी सिर्फ एक दवा निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने वाली संस्था है। उन्होंने कहा, "बिहार में CSR फंड के ज़रिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और स्वच्छता के क्षेत्र में कंपनी का योगदान अनुकरणीय है। अमरपुर में मेडिकल कॉलेज, बाईपास सड़क, रजिस्ट्री ऑफिस और पावर ग्रिड जैसी योजनाएं तेज़ी से बढ़ रही हैं। अब अरिस्टो फार्मा की भागीदारी से इस क्षेत्र को और भी गति मिलेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मछलियों से भरी वैन सड़क पर पलटने से मची लूट, पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा, चालक घायल


अरिस्टो फार्मा के एमडी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए दो अत्याधुनिक एंबुलेंस दी जाएंगी। ये सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क होंगी।
  • प्रत्येक पंचायत में "किंग महेंद्र सिंह" के नाम पर सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा।
  • बच्चों और महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई और अन्य ट्रेनिंग पूरी तरह निःशुल्क कराई जाएगी।
  • कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों की पहचान कर निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को तकनीकी शिक्षा के लिए कंपनी आर्थिक सहायता देगी।
भोला बाबू ने कहा,"मैं जहां भी जाता हूं, पहले रोडमैप बनाता हूं। मंत्री जयंत राज के आमंत्रण पर यहां आया हूं। छह महीने बाद जब लौटूंगा, तब अमरपुर की तस्वीर बदली होगी।"

CSR से बदल रहा है बिहार का चेहरा

मंत्री जयंत राज ने कहा, "अरिस्टो बिहार की पहली कंपनी है जो CSR फंड का सही और सामाजिक रूप से सार्थक उपयोग कर रही है। इसका असर अब बांका जिला भी महसूस करेगा।" इस भव्य आयोजन में जिले भर से कई राजनीतिक, सामाजिक और व्यवसायिक चेहरे उपस्थित रहे, जिनमें राजीव सिंह कुशवाहा, अमरेंद्र सिंह, मनीष झा, सुब्बू भगत, गौतम मोदी, इंजीनियर नीरज कुमार, ब्रजेश कापरी, बालेश्वर यादव आदि प्रमुख रहे। दवा व्यवसायी बबलू भगत ने भी भोला बाबू का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन बिहारी और अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा पूरी तरह मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed