फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   A two-year-old girl playing outside house raped in Banka district of Bihar accused arrested

Bihar: बांका में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में करवाया गया भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2023 03:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 Feb 2023 03:15 PM IST
सार

बांका के रजौन थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले के आरपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A two-year-old girl playing outside house raped in Banka district of Bihar accused arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में बांका जिले के रजौन प्रखंड में महज दो साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। यह घटना रविवार देर शाम को हुई। घटना के बाद बच्ची तबीयत बिगड़ने पर उसे स्थानीय प्राथमिक अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां बच्ची की नाजुक हालत देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पास ही रहने वाला आरोपी प्रदीप यादव ने उसे गोद में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके एक घंटे बाद वापस उसे घर छोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आरोपी द्वारा घर छोड़े जाने के बाद बच्ची बेहोश हो गई थी। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे रजौन प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए देर रात उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीड़ित परिवार ने रजौन पुलिस थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी और अगली सुबह आरोपी प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले में उच्च स्तरीय कार्रवाई के तहत आरोपी को उम्र कैद की सजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed