फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bettiah bihar Twin child murder investigation by bihar police, boyfriend girlfriend love affair in Bihar News

Bihar News: जुड़वा बच्चों के शव गोद में लिए मां पहुंच गई थाने, प्यार के झांसे की ऐसी कहानी सुनकर पुलिस भी सन्न

Mon, 05 Feb 2024 05:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 05 Feb 2024 05:47 PM IST
सार

Bihar Police : जब जुड़वा बेटों के शव गोद में उठाए एक मां थाने पहुंच गई तो पुलिस उसकी कहानी सुनकर सन्न रह गई। पशोपेश में है, क्योंकि यह शादी के पहले का रिश्ता है। महिला इन हत्याओं की साजिश में सरकारी आशा दीदी का हाथ भी बता रही।

विज्ञापन
bettiah bihar Twin child murder investigation by bihar police, boyfriend girlfriend love affair in Bihar News
इंसाफ के लिए भटक रही महिला। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेतिया में एक महिला ने शादी से पहले कहे जाने वाले कथित पति पर आशा कार्यकर्ता संग मिलकर उसके जुड़वा नवजात शिशु की हत्या कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता अब अपने मृत दोनों बच्चों को लेकर थाना पहुंच न्याय की गुहार लगा रही है। उस पत्नी का आरोप है कि मेरे कथित पति ने आशा कार्यकर्ता के साथ मिलकर मुझे दवा खिला दिया और मेरे दोनों जुड़वे बच्चों की हत्या कर दी। मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनवरिया गांव की है। पीड़िता खुद को बुलेट पटेल की पत्नी बता रही है।

विज्ञापन


झूठे प्यार के झांसे में बन गई मां 
पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर अपने कथित पति बुलेट पटेल सहित सतन पटेल, जुगानती देवी, मनोज पटेल और रूना देवी को आरोपित करते हुए कहा कि मेरे पति और ससुराल के लोग दहेज के रूप में एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की बराबर मांग करते थे। महिला ने मारपीट और उसे प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। महिला ने कहा मुझे प्यार की झूठी कसमें और बातों में उलझाकर मुझे गर्भवती बना दिया।
विज्ञापन


पांच माह के थे जुड़वां बच्चे 
इस बात की जानकारी जब मैंने बुलेट पटेल को दी तो वह मुझसे दूर भागने लगा। तब मैंने इस बात की शिकायत उसके परिजनों से की लेकिन उनलोगों ने भी मेरा साथ नहीं दिया और मुझपर गर्भपात कराने का दवाब देने लगे। जब मैंने इस बात पर मनाही की तब बुलेट पटेल ने आशा कार्यकर्ता से मिलकर मुझे दवा खिलाकर मेरे दोनो जुड़वा बच्चे को नुकसान करा दिया। पीड़िता ने बताया कि दोनों बच्चे मात्र 5 माह के थे, जो उसके पेट में पल रहे थे। अब दोनों बच्चों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्जातीय होने की मिली सजा 
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों अंतर्जातीय प्रेमी प्रेमिका हैं, जिस वजह से दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। हालांकि यह प्रेम प्रसंग पिछले कई साल से चल रहा था। लड़की पक्ष के लोग शादी करने के लिए तैयार थे और लड़का पक्ष पर शादी करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन लड़का पक्ष शादी करने से इनकार कर रहा था। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी की गई, लेकिन मामला जस का तस रहा। इस बीच लड़की गर्भवती हो चुकी थी तथा उसके पेट मे कथित पति का पांच माह का जुड़वां बच्चा पल रहा था। बुलेट पटेल ने साजिश के तौर पर नवजात शिशुओं को पेट में ही मरवा दिया।


कथित फरार पति को ढूंढ रही पुलिस 
घटना के संबंध में मझौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। दोनों मृत बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। दोनों प्रेमी प्रेमिका हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद कथित पति घर छोड़कर फरार है। मामले में आवेदन मिला है। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed