फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai Ruckus and vandalism in school premises after accusing the principal of molestation

Begusarai: प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों-छात्रों ने स्कूल परिसर में किया हंगामा और तोड़फोड़

Thu, 12 Oct 2023 04:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 04:27 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय जिले में गुरुवार को सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी के आरोप लगाकर स्कूल में ग्रामीणों और छात्रों ने किया तालाबंदी कर जमकर हंगामा और तोड़फोड किया। इस घटना के बाद स्कूल परिसर कई घंटे तक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। वहीं परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
Begusarai Ruckus and vandalism in school premises after accusing the principal of molestation
स्कूल परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में मुफस्सिल थाना क्षेत्र उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भर्रा के छात्रों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक छात्रों के साथ बराबर छेड़छाड़ करते रहते थे। इसको लेकर छात्रों ने कई बार विरोध भी किया, लेकिन इसके बावजूद भी प्रधानाध्यापक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन


छात्रों ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से किया। इसी से नाराज ग्रामीण एवं छात्रों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल प्रधानाध्यापक सिकंदर पासवान के द्वारा आठवीं क्लास की छात्रा के साथ गलत हरकत करता था। छात्रा के द्वारा प्रधानाध्यापक के द्वारा गलत हरकत का विरोध करते रहता था। लेकिन इसके बावजूद भी वह मानते नहीं थे।
विज्ञापन


छात्र के साथ गलत हरकत करने से बाज नहीं आ रहे थे। जब इस घटना की सूचना ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीण आक्रोशित होकर स्कूल पहुंचकर स्कूल के खिलाफ जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। वहीं, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल, स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed