{"_id":"62a9d5badd37002a2916a163","slug":"begusarai-a-veterinary-doctor-was-allegedly-kidnapped-and-forcefully-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"Begusarai: डॉक्टर को मवेशी के इलाज के बहाने बुलाकर किया अपहरण, जबरन कराया पकड़वा विवाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Begusarai: डॉक्टर को मवेशी के इलाज के बहाने बुलाकर किया अपहरण, जबरन कराया पकड़वा विवाह
Wed, 15 Jun 2022 06:21 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 15 Jun 2022 06:21 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि हमें पकड़वा शादी (शादी के लिए अपहरण) से संबंधित एक शिकायत मिली है। प्रेम प्रसंग के मामले से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बिहार के बेगूसराय जिले के पशु चिकित्सक का कथित तौर पर पकड़वा विवाह (शादी के लिए अपहरण) के लिए अपहरण कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, तेघरा थाना के पिधौली गांव के मूल निवासी पशु चिकित्सक सत्यम कुमार झा सोमवार की दोपहर मवेशी के इलाज के लिए गए थे। यहां लोगों के एक समूह ने उनका अपहरण कर लिया और एक लड़की से जबरन शादी करा दी।
विज्ञापन
सत्यम के पिता सुबोध कुमार झा ने कहा कि जब सत्यम शाम तक घर नहीं लौटा, तो हमने उसकी तलाश शुरू कर दी। वह रात में भी नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह मेरे मोबाइल पर एक वीडियो क्लिप आई। जब हमने क्लिप खोली तो मेरा बेटा एक लड़की के साथ बैठा था और शादी चल रही थी।
विज्ञापन
झा ने कहा, हमने इस संबंध में तेघरा पुलिस थाने में आरोपी का नाम लेते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, तेघरा थाने के एसएचओ ने कहा कि हमें पकड़वा शादी (शादी के लिए अपहरण) से संबंधित एक शिकायत मिली है। प्रेम प्रसंग के मामले से इंकार नहीं किया जा सकता है। हर एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शादी के लिए अपहरण, जिसे पकड़वा विवाह या जबरिया विवाह के नाम से जाना जाता है, बिहार के कई जिलों जैसे लखीसराय, जमुई, मुंगेर, पटना, बेगूसराय, नालंदा, खगड़िया, भागलपुर और बांका में आम है।