फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ban on 'VIP culture' in Bihar

बिहार में वीआईपी कल्चर पर बैन, नहीं दिखेंगी लालबत्ती वाली गाड़ियां

Tue, 02 May 2017 08:47 PM IST
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट Updated Tue, 02 May 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
Ban on 'VIP culture' in Bihar

बिहार में अब विशेष परिस्थितियों में ही किसी गाड़ी पर लाल और नीली बत्तियां दिखेंगी। गाड़ी से बत्तियों को हटाने के संबंध में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से मिली अधिसूचना को बिहार सरकार ने मंगलवार को लागू कर दिया।

विज्ञापन


अधिसूचना जारी होते ही राज्य में अब लाल और नीली बत्ती का प्रयोग किसी भी वाहन में नहीं किया जा सकेगा। राज्य सरकार की तरफ  से जारी अधिसूचना में विशेष परिस्थिति में इन बत्तियों का प्रयोग करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बिहार में केंद्र सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के बाद भी कई मंत्री और कुछ अधिकारियों ने अपनी गाड़ी से लाल व नीली बत्ती हटाने पर आपत्ति जताई थी। ऐसे तमाम मंत्री और विधायक जो अब तक इस आदेश का इंतजार कर रहे थे और अपनी गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने के लिए तमाम दलीलें दे रहे थे, उन्हें अब अधिसूचना के मद्देनजर अपनी गाड़ियों से लाल बत्ती हटानी पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed