फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ballast-sand laden truck-tractor collision in Jamui, school children's vehicle coming behind narrowly escaped

Bihar News: जमुई में गिट्टी-बालू लदे ट्रक-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, पीछे आ रहा स्कूली बच्चों का वाहन बाल-बाल बचा

Wed, 10 May 2023 01:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 May 2023 01:01 PM IST
सार

चश्मदीदों ने बताया कि स्कूली वाहन के चालक ने दुर्घटना के वक्त एकदम स्कूली वाहन का ब्रेक लगाया। अन्यथा स्कूली वाहन भी इस घटना का शिकार हो जाता। उस पर लगभग एक दर्जन स्कूली बच्चे बैठे थे।

विज्ञापन
Ballast-sand laden truck-tractor collision in Jamui, school children's vehicle coming behind narrowly escaped
सड़क किनारे पड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा शेखपुरा मुख्य मार्ग के लहिला मोड़ के पास बुधवार की सुबह बालू लदे ट्रैक्टर और गिट्टी लदे ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में पीछे से आ रहे एक स्कूली वाहन में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। हालांकि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया। वहीं, बालू लदे ट्रैक्टर के भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। लेकिन बालू माफिया उसे घटनास्थल से लेकर फरार हो गए। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक और उप चालक भी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह शेखपुरा की ओर से एक गिट्टी लदा ट्रक सिकंदरा की ओर आ रहा था। उसी दौरान सिकंदरा की ओर से एक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर शेखपुरा की तरफ जा रहा था। तभी सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित लहिला मोड़ के पास पहुंचते ही दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ट्रैक्टर के पीछे आ रहा स्कूली वाहन बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


चश्मदीदों ने बताया कि स्कूली वाहन के चालक ने दुर्घटना के वक्त एकदम स्कूली वाहन का ब्रेक लगाया। अन्यथा स्कूली वाहन भी इस घटना का शिकार हो जाता। उस पर लगभग एक दर्जन स्कूली बच्चे बैठे थे। इधर घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाकर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed