फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bagmati Boat Tragedy : accident today in muzaffarpur, many children missing in bagmati river, kk pathak news

Bihar : नाव से स्कूल जा रहे 12 बच्चे बागमती नदी में गुम; 32 से ज्यादा छात्रों में 20 निकाले गए

Thu, 14 Sep 2023 12:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 14 Sep 2023 12:03 PM IST
सार

Boat Accident News : बिहार के स्कूलों में छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के बाद लोग नदी की खतरनाक धाराओं के बीच भी बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। करीब 32 बच्चों को ले जा रही नाव गुरुवार सुबह डूब गई। 12 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bagmati Boat Tragedy : accident today in muzaffarpur, many children missing in bagmati river, kk pathak news
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में बड़ा नाव हादसा हुआ है। बागमती नदी में छात्रों से भरी नाव डूब गई। इसमें करीब 32 छात्र सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से 20 से अधिक बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। 12 से ज्यादा बच्चों के गायब होने की बात आ रही है और इनकी तलाश जारी है। घटना गायघाट थाना के बेनीबाद ओपी के बागमती नदी पर बने मधुरपट्टी घाट के पास की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम नीतीश ने दिया जांच का निर्देश
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डीएम को इस मामले को देखने स्तर से जांच करने के लिए कहा गया है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा सरकार की ओर से दिया जाएगा। वहीं मामले में डीएसपी पूर्वी शहरयार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। लोगो से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। कितने बच्चे और लोग नाव पर सवार थे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। रस्सी के सहारे नाव पार कर रही थी। वह रस्सी अचानक से टूट गई थी, जिससे हादसा हो गया है। स्थानीय लोग से भी जानकारी ली जा रही है। कितने बच्चे थे और अन्य लोग नाव पर सवार थे, यह पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bagmati Boat Tragedy : accident today in muzaffarpur, many children missing in bagmati river, kk pathak news
नदी के किनारे लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
नाव पर बैठकर स्कूल जा रहे थे सभी बच्चे

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह नाव पर सवार होकर करीब 32 बच्चे गायघाट प्रखंड के बलौर हाई स्कूल जा रहे थे। नाव पर कुछ बच्चे और महिलाएं भी थी। कुछ पुरुष भी थे। रस्सी के सहारे नदी से नाव पार करती है। इसी दौरान  बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास रस्सी टूट गई और बच्चों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बागमती नदी में डूब गई। इस घटना के बाद नाव सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। नाव पर सवार 20 से अधिक बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि करीब 12 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

लापता सभी गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी गांव के रहने वाले
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार खुद मामले की छानबीन में जुट गये हैं। इधर, जो 12 बच्चे लापता हैं, उनकी सूची जारी की गई है। लापता हुए सभी गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी गांव के रहने वाले थे। इनमें से अधिकांश बच्चे 9वीं और 10वीं के छात्र हैं। 

  1. कामिनी कुमारी (16) पिता राजेश राय
  2. सुष्मिता कुमारी  (16) पिता लक्ष्मी राय
  3. बेबी कुमारी पिता जगदीश राय
  4. सजदा बानो (16) पिता मो सफी 
  5. गणिता देवी पति राम दयाल चौपाल
  6. अजमत पिता (4) मो नौशाद उम्र 4 वर्ष
  7. रीतेश कुमार पिता राम जीवन राय
  8. शिवजी चौपाल पिता ध्यानी चौपाल
  9. शमशुल पिता मो. अयूब 
  10. वसीम पिता मो इस्माईल
  11. पिंटू सहनी पिता राजदेव सहनी 
  12. मिंटू सहनी पिता राजदेव सहनी
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed