{"_id":"67cd58c05f69f5ea860ec93b","slug":"bageshwar-dham-pandit-dhirendra-krishna-shastri-called-the-crying-devotee-to-him-gopalganj-bihar-news-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रो रहे भक्त को बुलाया अपने पास, उसकी बातें सुन सभी दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रो रहे भक्त को बुलाया अपने पास, उसकी बातें सुन सभी दंग
Sun, 09 Mar 2025 02:30 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:30 PM IST
सार
Bihar News: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की नजर जब उस भक्त से मिली तो उन्होंने अपने सहयोगी को बोलकर उस भक्त को ऊपर बुला लिया। जब बाबा ने भक्त से उसका परिचय पूछा तो फफक पड़ा। इसके बाद उसने जो बाते कहीं, वह सुनकर सबलोग दंग रह गए...
विज्ञापन
श्रद्धालु को आशीष देते पंडित धीरेंद्र शास्त्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र की हुसेपुर पंचायत के रामनगर मठ पर आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा के चौथे दिन रविवार की सुबह एक अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला। जब रविवार की सुबह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पूजन हवन के लिए अपने निवास के बाहर आए, तो उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में नीचे लोग खड़े थे। नीचे खड़े सभी लोग एकटकी निगाहों से बाबा बागेश्वर को देख रहे थे। बाबा बागेश्वर छत से ही सभी भक्तों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।
बाबा ने रो रहे भक्त को कराया चुप
इसी बीच बागेश्वर सरकार की नजर एक भक्त पर पड़ी। वह एक टक बाबा को निहार रहा था। भक्त की नजर जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिली तो उन्होंने अपने सहयोगी को बोलकर अपने उस भक्त को ऊपर बुला लिया। जब बागेश्वर बाबा अपने उस भक्त से परिचय पात्र करने लगे तो वह रोने लगा। बाबा ने भक्त को चुप कराते हुए पूछा कि आप कहां के रहने वाले हो। उस भक्त की बात सुनकर सभी लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
नेपाल से बाबा की एक झलक पाने आया
भक्त ने बताया कि वह नेपाल का रहने वाला है। वह सिर्फ बागेश्वर बाबा के दर्शन और कथा सुनने नेपाल से गोपालगंज के रामनगर आया हुआ है यह बात सुनते ही बागेश्वर बाबा ने उसे गले से लगा लिया और भरपूर आशीर्वाद दिया। साथ ही उसके सभी समस्याओं का निदान भी किया। वहीं नीचे खड़े बाबा के हजारों भक्त यह कहने लगे की बाबा की महिमा ही निराली है, जो बाबा को सच्चे मन से भक्ति करें बाबा उसकी भक्ति को स्वतः ही जान लेते हैं। साथ ही लोगों ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं इस वाक्य को पूज्य सरकार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इसे हमेशा चरितार्थ करते हैं।