फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Baba Bageshwar: Pandit Dhirendra Shastri said- If Modi government supports me, I want to go to Pakistan

Baba Bageshwar: बागेश्वर धाम वाले बाबा बोले- मोदी सरकार साथ दे तो पाकिस्तान जाकर ऐसा करना चाहता हूं

Sun, 09 Mar 2025 11:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Mar 2025 11:47 AM IST
सार

Bihar News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मुझे राजनीति से कोई लेना- देना नहीं है। कौन विधायक है? काैन सांसद है? मुझे पता नहीं। अगर कोई कहता है कि बिहार में चुनाव के पूर्व माहौल बिगाड़ रहे हैं, तो बंगाल को लुटते हुए, मणिपुर को जलते हुए मैं नहीं देख सकता हूं।

विज्ञापन
Baba Bageshwar: Pandit Dhirendra Shastri said- If Modi government supports me, I want to go to Pakistan
पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मां काली की तस्वीर भेंट देते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज के रामनगर मठ पर पिछले चार दिनों से चल रही हनुमंत कथा को सुनाने पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मोदी सरकार से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि कहा कि देश की सरकार अगर साथ दे और पाकिस्तान से परमिशन मिले तो मैं वहां भी जाकर राम कथा सुनाना चाहता हूं। वैशाली जिले में प्रशासन से परमिशन नहीं मिलने पर बाबा ने कहा कि बिहार में इसके पहले भी कथा सुनाने आये थे। आज गोपालगंज में कथा कर रहे हैं। मुझे राजनीति से कोई लेना- देना नहीं है। कौन विधायक है? काैन सांसद है? मुझे पता नहीं। अगर कोई कहता है कि बिहार में चुनाव के पूर्व माहौल बिगाड़ रहे हैं, तो बंगाल को लुटते हुए, मणिपुर को जलते हुए मैं नहीं देख सकता हूं। हम देश में शांति, अमन कायम रहे व भारत विश्व गुरु बने ये चाहते हैं।

विज्ञापन


हम देश को बचाने के लिए जी रहे हैं
बागेश्वर धाम वाले बाबा ने कहा कि हम देश को बचाने के लिए जी रहे हैं। हम चुनाव लड़ने थोड़े ही आये हैं। मैंने अभी बागेश्वर में कार्यक्रम किया। अभी यूपी के मेरठ में चुनाव तो नहीं है। कुछ लोग बोल रहे तो उनको छोड़ेंगे भी नहीं। हिंदुत्व को जगाने के लिए जरूरत पड़ी, तो बिहार में ही मठ बना लेंगे। वे विरोध करते रहें, यह देश बाबर व औरंगजेब का नहीं है। यह देश राम-कृष्ण, सुभाष चंद्र बोस, चद्रशेखर आजाद, भगत सिंह का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से बांका के लिए भरे उड़ान, शाम को लौटेंगे कथा स्थल 
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रामनगर कथा स्थल से हेलीकॉप्टर से बांका के लिए उड़ान भर कर वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बांका गए है। बांका के कार्यक्रम में शामिल होकर पुनः रामनगर मठ में आयोजित हनुमंत कथा में शाम को शामिल हो जाएंगे। बांका जाने के लिए कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास हेलीपैड बना था, जहां से वे बांका के लिए प्रस्थान कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed