{"_id":"60a0ab4004e941553157eb56","slug":"babar-miyan-shot-dead-in-sivan-in-nbihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवान: कुख्यात अपराधी बाबर मियां की गोलियों से भूनकर हत्या, कभी शहाबुद्दीन के लिए करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवान: कुख्यात अपराधी बाबर मियां की गोलियों से भूनकर हत्या, कभी शहाबुद्दीन के लिए करता था काम
Sun, 16 May 2021 10:48 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 10:48 AM IST
सार
कभी शहाबुद्दीन के लिए काम करने वाला बाबर मियां को कुछ बदमाशों ने गोलियों से भूनकर छलनी कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बाबर मियां पर दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। पुलिस को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
Bihar police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद नेता शाहाबुद्दीन की मौत के बाद भी सिवान शांत नहीं है, शनिवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से सिवान एक बार फिर थर्रा उठा। कुख्यात गैंगेस्टर बाबर मियां को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई । बताया जा रहा है कि बाबर मियां पहले शहाबुद्दीन के लिए काम करता था, लेकिन पिछले कुछ वक्त से खुद ही एक गैंग बना कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। बाबर मियां की हत्या के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक बाबर मियां शनिवार को किसी काम से सराय थाना क्षेत्र के बाइपास से जा रहा था, इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने माई मंदिर के पास रोका और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पिछले एक दशक से वह जमीन खरीद-फरोख्त के काम से जुड़ा हुआ था।
बाबर मियां पर दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज
हालांकि बाबर मियां पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं,जिसमें कई बेहद ही संगीन हैं। बाबार के खिलाफ अकेले मुफस्सिल थाने में 19 मामले दर्ज हैं। वहीं जामो थाने में अपहरण और हत्या के मामले में बाबर पहले से ही पुलिस रडार पर है। इस मामले में तो पुलिस को शक है कि जामो पीड़ित को पहले ही मार दिया गया था। हालांकि अभी तक उसका शव नहीं मिला है।