फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Baba Bageshwar dham: kept waiting for 5 days, but not found baba

Baba Bageshwar : दरबार में 5 दिन तक करते रहे इंतजार; न पर्ची निकली, न सामूहिक अर्जी लग पाई, कथा सुनकर लौटे

Krishan Ballabh Narayan कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 18 May 2023 11:58 AM IST
सार

Dhirendra Shastri : बागेश्वर वाले बाबा का पटना में हनुमंत कथा वाचन बुधवार को समाप्त हो गया। कई श्रद्धालुओं पर बाबा के आशीर्वाद की बारिश भी हुई लेकिन कईयों को न तो बाबा के दर्शन हुए और ना ही उनकी अर्जी लग पाई।

विज्ञापन
Baba Bageshwar dham: kept waiting for 5 days, but not found baba
सुपौल की गौरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री का पटना में हनुमंत कथा का कार्यक्रम आज समाप्त हो गया। इस बीच बाबा के हनुमंत कथा सुनने और अपनी अर्जी लगवाने वाले के लिए न सिर्फ पटना बल्कि पूरे बिहार और बिहार के बाहर के लोग यहां पहुंचे। इस दौरान 5 से 6 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा के दरबार में जुटी। कई श्रद्धालुओं पर बाबा के आशीर्वाद की बारिश भी हुई लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी अर्जी लगाने वाले श्रद्धालु थे। वह अपनी जटिल समस्याओं को लेकर बाबा के दरबार में पहुंचे थे लेकिन उन्हें न तो बाबा के दर्शन हुए और ना ही उनके दरबार में अर्जी लग पाई।

विज्ञापन


100 मीटर की दूरी पर रहते हुए भी नहीं मिल पाया बाबा का आशीर्वाद
अमर उजाला ने कुछ ऐसे लोगों से बात की जिन्होंने अपना दर्द बयां किया। सुपौल जिले के प्रतापगंज निवासी किशोर यादव की पुत्री गौरी कुमारी का कहना है कि उन्हें विगत 6 महीने से स्पाइनल की समस्या है। वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ सोमवार को बाबा के दर्शन करने के लिए आई थी। उसकी स्थिति ऐसी है कि वह अपनी मर्जी से हिल भी नहीं सकती। वे लोग किसी तरह शिविर में प्रवेश तो कर गए लेकिन बाबा से 100 मीटर की दूरी पर रहते हुए भी उन्हें बाबा का आशीर्वाद नहीं मिल पाया। गौरी वहीँ लेटकर हाथ जोड़  बाबा को स्मरण करती रही लेकिन भौतिक दुरी इतना कम होते हुए भी वह नजदीकी नहीं बन सकी जिस चाहत को लेकर वेलोग यहां आये थे। गौरी की मां और भाई का कहना है कि सोमवार को आने के बाद उसी समय हमने अर्जी लगाई थी लेकिन अब बैरन वापस लौट रही हूं।

विज्ञापन

Baba Bageshwar dham: kept waiting for 5 days, but not found baba
संतान की चाहत में पहुंची बाबा के पास - फोटो : अमर उजाला
संतान की चाहत में आई थी
पाली निवासी बबलू सिंह की पत्नी सरिता देवी का कहना है कि हमारी कोई संतान नहीं है। शादी के कई साल गुजर गए लेकिन अब तक हमारी कोई संतान नहीं हुई। इसलिए मैं यहां आई थी ताकि बाबा के दर्शन कर मुझे उनका आशीर्वाद मिल सके और मैं मां बन सकूं मैं लेकिन न तो बाबा के दर्शन हुए, न अर्जी लग पाई।
 

Baba Bageshwar dham: kept waiting for 5 days, but not found baba
पति रहते हैं बीमार - फोटो : अमर उजाला
पति रहते हैं बीमार
छपरा की शैल देवी का कहना है कि उनके पति हमेशा बीमार ही रहते हैं। वह बाबा से मिलकर अपने पति को स्वस्थ होने का आशीर्वाद मांगने आई थी। उनका कहना है कि हमने यह सोचा था कि बाबा ऐसा कुछ करने के लिए कहेंगे जिससे मेरे पति ठीक हो जायेंगे लेकिन न तो बाबा के दर्शन हुए और न उनका आशीर्वाद मिल पाया, अब वापस अपने घर लौट रही हूं।
 
विज्ञापन

Baba Bageshwar dham: kept waiting for 5 days, but not found baba
पूर्णिया के धमदाहा निवासी गिरिजानंद झा अपने परिवार के साथ बाबा के दरबार में अर्जी लगाने आए थे। - फोटो : अमर उजाला
पूर्णिया से आये श्रद्धालु भी लौटे

पूर्णिया जिला के धमदाहा निवासी गिरिजानंद झा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पटना आए थे। उन्होंने पर्ची भी कटवाई थी। वह बागेश्वर धाम वाले बाबा के दरबार में अर्जी लगाने लगाने आए थे। उम्मीद थी कि बाबा पर्ची निकालेंगे। लेकिन, हनुमंत कथा सुनकर ही वापस लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed