{"_id":"3705d8d295e9bf062e42824e2862b65c","slug":"avbp-students-protest-against-bihar-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः पुलिस और छात्रों के बीच संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः पुलिस और छात्रों के बीच संघर्ष
टीम डिजिटल/ अमर उजाला नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Mar 2015 04:44 PM IST
विज्ञापन
बिहार में शैक्षणिक अराजकता, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर हजारों की संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने पटना में विरोध प्रदर्शन कर विधानसभा कूच करने का प्रयास किया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर संघर्ष हुआ। विधानसभा में घुसने का प्रयास करते छात्रों पर पुलिस को जबरन बल प्रयोग करना पड़ा। छात्रों और पुलिस में जमकर नौंक-झौंक हुई।
विज्ञापन
गुरूवार को जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में पीएम मोदी से बिहार के विकास को लेकर मुलाकत कर रहे थे उस वक्त पटना में एवीबीपी के हजारों छात्र बिहार में शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर सड़कों पर उनकी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे थे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्र गांधी मैदान में एकत्र हुए और जहां से प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े। छात्रों के प्रदर्शन को देखकर आर ब्लॉक चौराहे पर पहले से मौजूद पुलिस बल ने छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। पुलिस से भिड़ते हुए छात्र विधानसभा तक जा पहुंचे और कुछ छात्र गेट पर चढ़ गए। यहां मौजूद पुलिस बल ने छात्रों पर लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारी छात्रों को खदेड़ा।
विज्ञापन