फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ashwini Choubey granted bail by local court as he had misbehaved with SDM

अश्विनी चौबे को आचार संहिता उल्लंघन मामले में मिली जमानत, एसडीएम से दुर्व्यवहार का था आरोप

Tue, 02 Apr 2019 02:08 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: sapna singla Updated Tue, 02 Apr 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Ashwini Choubey granted bail by local court as he had misbehaved with SDM
अश्विनी कुमार चौबे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

केंद्रीय मंत्री और बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे को आचार संहिता उल्लंघन मामले में स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी है। इस बार भी भाजपा से बक्सर के उम्मीदवार चौबे पर एसडीएम केके उपाध्याय के साथ दुर्व्यवहार मामले में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था। ज्यादा वाहनों के साथ उनके काफिले को रोके जाने पर उन्होंने एसडीएम से दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद एसडीएम ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


अश्विनी चौबे और भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह सहित 150 लोगों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। एसडीएम उपाध्याय ने चौबे के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने तथा आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन




बता दें कि बीते शनिवार की शाम को बक्सर के किला मैदान में एसडीएम केके उपाध्याय से न सिर्फ उलझ गए बल्कि उन्हें काफी भला-बुरा भी कहा था। इस दौरान बिना दबाव के एसडीएम मंत्री को कानून उल्लंघन की बात समझाने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब अश्विनी चौबे की गाड़ी मैदान से बाहर निकलने लगी तो एसडीएम ने उन्हें रोका था। इससे नाराज चौबे गुस्से में गाड़ी के अंदर से ही चिल्लाने लगे। उन्होंने कहा था, 'क्या बात है बोलो। किसकी मां की मजाल है कि गेट बंद कर दे। मुझे हथकड़ी लगवाओगे, लो लगा दो। खबरदार तमाशा मत करिए आप लोग। किसका आदेश है।' 

इसपर एसडीएम ने सफाई देते हुए कहा था कि चुनाव आयोग का आदेश है। बिना इजाजत वाली गाड़ियों को जब्त करना है। यह सुनकर मंत्री ने कहा था कि मेरी गाड़ियां हैं और तुम इन्हें जब्त नहीं कर सकते हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed