फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ashwini Choubey gave clarification on threatening police personnel in janta darbar

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की पुलिसकर्मी को धमकी, वर्दी उतरवा लेंगे तुम्हारी

Tue, 24 Sep 2019 01:51 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 24 Sep 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Ashwini Choubey gave clarification on threatening police personnel in janta darbar
अश्विनी चौबे (फाइल फोटो)

अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में छाए रहने वाले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जनता दरबार में थानेदार को वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। जिसके बाद अब इसपर उनकी सफाई आई है। सफाई देते हुए मंत्री का कहना है कि वह पुलिस को किसी को गुंडा कहने से रोक रहे थे।  

विज्ञापन


बिहार के बक्सर में चौबे ने कहा, 'कुछ भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं जिन्होंने 2003 में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ प्रदर्शन किया था, उन्हें वर्तमान प्रशासन द्वारा 'गुंडा' कहा गया था। मैंने पुलिस कर्मी से कहा कि किसी को गुंडा कहना सही नहीं है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने एक थाना प्रभारी की जमकर क्लास लगाई है। एक बुजुर्ग ने जब उनसे थानेदार की शिकायत की तो मंत्री ने भरी सभा में सबसे सामने थानेदार को बुलाकर उसकी वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। आरोप है कि थानेदार ने बुजुर्ग को गुंडा एक्ट में फंसाने की धमकी दे रहा था। 

आपकी उतर सकती है वर्दी

वीडियो में मंत्री ने शिकायतकर्ता के सामने थानेदार को बुलाकर कहा, 'ये गुंडा दिखाई पड़ रहा है? बताइये, बताईये आप। आप एक अधिकारी हैं, दरोगा हैं किसी को भी गुंडा बता देंगे आप? किसने कहा था गुंडा का नोटिस देने के लिए? अभी बताओ, एसपी कहा था या डीजीपी? किसी को भी गुंडा बता देंगे आप? जो गुंडा है, उसकी गुंडागर्दी तो आप ठीक कर नहीं पाएंगे, जो सीधा है उसको गुंडा बता रहे हैं। नोटिस दे देते हैं। आम आदमी को नोटिस के बदले आप पर कार्रवाई कर देंगे, तो कहां जाएंगे? वर्दी उतर सकती है आपकी। समझते हैं आप। वर्दी उतर सकती है आपकी।' 

केंद्रीय मंत्री जब थानेदार को खरी-खोटी सुना रहे थे उस दौरान वहां मौजूद लोग तालिया बजाते हैं जिसपर मंत्री नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि तालियां मत बजाइये। वहीं थानेदार चुपचाप उनकी फटकार सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले चौबे ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान बक्सर के एसडीएम के साथ बदतमीजी की थी। एसडीएम राजेश उपाध्याय का चुनाव आयग के आदेशानुसार काम करना मंत्री को पसंद नहीं आया और वह उनसे उलझ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed