{"_id":"6494151c9bb4475e8f059819","slug":"artist-dies-of-snakebite-during-ashtayam-dance-in-madhepura-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhepura: अष्टयाम नृत्य में गले पर लिपटे सांप ने कलाकार को डंसा, मौत के बाद शव अस्पताल में छोड़कर भागे आयेजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhepura: अष्टयाम नृत्य में गले पर लिपटे सांप ने कलाकार को डंसा, मौत के बाद शव अस्पताल में छोड़कर भागे आयेजक
Thu, 22 Jun 2023 03:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:04 PM IST
सार
इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में कलाकार की मौत के बाद आयोजक मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में शव को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
अखंड अष्टयाम कार्यक्रम में नृत्य करते कलाकार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज सार्वजनिक दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में आयोजित अखंड अष्टयाम के दौरान अष्टयाम में नृत्य करने आए एक कलाकार की सर्पदंश से मौत हो गई है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात हो रहे अष्टयाम नृत्य में एक कलाकार अपने गले पर सांप को लेकर नृत्य कर रहा था। इसी दौरान कलाकार को सांप ने डंस लिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। सहयोगी कलाकार और आयोजक सर्पदंश से घायल कलाकार को आनन-फानन में मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर लाल बहादुर ने स्थिति को गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां से हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कलाकार की मौत के बाद आयोजक वापस मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में शव को छोड़कर फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना पाते ही देर रात मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि सूचना पाते ही त्वरित कार्रवाई की गई है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतक की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार राम के रूप में की गई है।