{"_id":"5854603b4f1c1b310e64a40a","slug":"arson-and-throwing-stones-at-the-shrine-breakdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः धार्मिक स्थल टूटने पर आगजनी और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः धार्मिक स्थल टूटने पर आगजनी और पथराव
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 17 Dec 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पटना के चौक शिकारपुर स्थित एक धार्मिक स्थल को स्थानांतरित करने के खिलाफ उग्र लोगों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। मामले की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित में किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आपसी समझौते के बाद एक धार्मिक स्थल को सड़क के चौड़ीकरण के लिए स्थानांतरित करने पर रजामंदी हो गई थी। शक्रवार को प्रतिमा स्थानांतरित करने की बात थी और इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी। इन सबके बीच प्रतिमा खंडित हो गई। इधर, पूजा स्थल को भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जिसके बाद लोग उग्र हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। कुछ लोग आक्रोशित होकर पुलिस बल पर भी पथराव करने लगे। इस दौरान पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की भी खबर है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन