{"_id":"5bda05febdec2269602c528a","slug":"arrest-warrant-against-former-minister-manju-verma-in-arms-act","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आर्म्स एक्ट में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्म्स एक्ट में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के आदेश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगुसराय
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगुसराय की अदालत ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट में अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। मुजफ्फरपुर बालिका आवास गृह यौन शोषण मामले में पुलिस ने उनके आवास में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस को उनके आवास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश प्रभात त्रिवेदी ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। इसके अलावा कोर्ट ने मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। चंद्रशेखर ने सोमवार को ही आत्मसमर्पण किया था। मंजू वर्मा की फरारी पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार और पटना पुलिस को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
मालूम हो कि बालिका आवास गृह यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और मंजू वर्मा के पति के करीबी संबंधों की खबरों के बाद उन्होंने अगस्त में समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन