फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Arrah News: Miscreants hiding in the fields shot the driver carrying the truck.

Arrah News: खेत में छिपे बदमाशों ने बालू लोड कर जा रहे ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 Apr 2024 12:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 09 Apr 2024 12:18 PM IST
सार

खेत में छिपे बदमाशों ने ट्रक चालक पर हमला कर दिया। बदमाशों ने चालक के दाहिने पैर में गोली मारी है। पुलिस अपराधियों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Arrah News: Miscreants hiding in the fields shot the driver carrying the truck.
अस्पताल में भर्ती घायल ट्रक चालक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-छपरा फोरलेन पर हरीपुरा पैसठवा बालू घाट स्थित पेट्रोल पंप के समीप हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड निवासी एक ट्रक चालक को गोली मार दी। चालक को गोली दाहिने पैर के जांघ पर लगी है। घायल चालक को खलासी कोईलवर पीएचसी लेकर पहुंचा। यहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जख्मी युवक झारखंड के देवघर निवासी जयराम यादव का 28 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम वह हरीपुर गांव स्थित पैसठवा बालू घाट पर ट्रक पर बालू लोड कर छपरा जा रहा था। इस दौरान वह हरिपुर पैसठवा बालू घाट स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक रोक कर खेत में लघुशंका करने के लिए गया। वहां पर पहले से दो हथियारबंद अपराधी बैठे हुए थे। तभी उक्त अपराधियों से उसके बीच विवाद हो गया। उक्त अपराधियों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


मामले में कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि जख्मी चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed