फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Araria becomes big centre for party changers

अररिया बना बिहार में दलबदलुओं का सैरगाह

Sat, 24 Oct 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार Updated Sat, 24 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
Araria becomes big centre for party changers

यूं तो राजनीति में चुनाव से पहले पालाबदलना कोई नई बात नहीं है। मगर इस बार यह जिस पैमाने पर अररिया में हुआ, राजनीतिक इतिहास में कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


जिले की 6 में से 5 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन और राजग ने अपने नेता पर नहीं बल्कि प्रतिद्वंद्वियों के नेताओं पर भरोसा जताया है। जो कल तक महागठबंधन का झंडा थामे थे, वह आज राजग के उम्मीदवार हैं। इसी तरह राजग का झंडा थामने वाले नेता महागठबंधन के उम्मीदवार है।
विज्ञापन


नेताओं के निष्ठा बदलने से मतदाता हैरान हैं। इस हैरानी में अब यहां उम्मीदवारों के चेहरे के बदले दोनों गठबंधनों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं के पालाबदलने से मतदाताओं की परेशानी को रानीगंज के शंकर महतो की बात से समझा जा सकता है। वह कहते हैं अब उम्मीदवार की बात कोई नहीं करता।

एक तरफ नीतीश-लालू हैं तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी। जिसको जिसकी बोली बानी पसंद आएगी, उसी को वोट करेंगे।

असमंजस में हैं मतदाता

Araria becomes big centre for party changers

नरपतगंज विधानसभा में भाजपा ने अपने विधायक देवंती देवी के बदले जदयू के जनार्दन यावद पर भरोसा जताया। जोकीहाट विधानसभा में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने जदयू के विधानपार्षद मंजर आलम को मैदान में उतारा है।

सिकटी विधानसभा में भाजपा ने अपने निवर्तमान विधायक आनंदी यादव के बदले जदयू नेता विजय मंडल को तरजीह दी तो जदयू ने भाजपा से आए शत्रुघ्न प्रसाद सुमन को मैदान में उतारा है।

इसी प्रकार रानीगंज में भी भाजपा ने अपने निवर्तमान विधायक परमानंद ऋषिदेव के बदले जदयू से आए रामजी ऋषिदेव पर भरोसा किया। जदयू ने भी तत्काल भाजपा से आए अचंभित ऋषिदेव को मैदान में उतार दिया।

फारबिसगंज में भाजपा के निवर्तमान विधायक पद्म पराग राय रेणु ने टिकट काटने के बाद जदयू को दामन थाम लिया तो अररिया के जदयू विधायक जाकिरहुसैन न केवल पार्टी बदली बल्कि सीट भी बदल ली। अब वह जन अधिकार पार्टी के टिकट पर फारबिसगंज से चुनाव मैदान में हैं।

नरपतगंज के शिक्षक रामबदन चौधरी दलीय निष्ठा बदलने के सवाल पर कहते हैं कि इस बार तो अति ही हो गई। इससे पता चलता है कि नेताओं के लिए विचारधारा अब बीती बात हो गई है। चूंकि मतदाताओं के सामने विकल्प नहीं है, ऐसे में अब सभी उम्मीदवार की जगह दल को ध्यान में रखकर वोट डालेंगे।

रहुआ के किसान दिलीप सदा कहते हैं इस बार बड़ा असमंजस है। पता ही नहीं चल रहा कौन नेता कहां खड़ा है। अभी तो प्रचार भी ठीक से शुरू नहीं हुआ। डेहरी के शंकर रविदास कहते हैं लोग नीतीश-लालू या मांझी-मोदी के नाम पर वोट देंगे। क्योंकि उम्मीदवार तो सभी दलों को चक्कर पहले ही काट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed